Spread the love

एक माह में पूरा नहीं होने पर करेंगे शांतिपूर्ण आंदोलन,

प्रहरी न्यूज छुरिया – गत 29 सितम्बर को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लाक इकाई छुरिया के द्वारा स्थानीय 10सूत्रीय समास्याओं के लिए के लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय छुरिया में लिखित ज्ञापन सौंपकर एक माह के भीतर समस्याओं का निराकरण करने की मांग की है।समस्याओं के निराकरण नहीं होने पर लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण आंदोलन करने की बात कही है,
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लाक इकाई छुरिया के संरक्षक दिनेश कुरेटी एवं अध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा, सचिव ज्ञानेश्वर जाम्बुलकर ने बताया कि शिक्षक एलबी संवर्ग के सेवा पुस्तिका का स्थानीय संपरीक्षक व कोष एवं लेखा कार्यालय से सत्यापन होना लंबित है।जीपीएफ कटौती पासबुक का संधारण होना बाकी है, विकास खंड के शालाओं में एनजीओ के दखल से अध्यापन कार्य प्रभावित होता है।आकस्मिक निधन एवं सेवानिवृत्त हुए तीनों वर्ग के एल.बी.संवर्ग के परिजनों को आर्थिक लाभ पेंशन ग्रेजुएटी, समूह बीमा का लाभ तत्काल दिया जाय।हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल में पाक्षिक के बजाय मासिक परीक्षा लिया जाय तथा मासिक मूल्यांकन किया जाय।ग्रीष्मकालीन अवकाश किये कार्यों का अर्जित अवकाश में इन्द्राज किया जाय, परिवीक्षा अवधि पूरी कर चुके तीनों वर्ग के एल.बी.संवर्ग शिक्षकों को नियमितिकरण आदेश अविलंब प्रदान किया जाय। त्रुटिपूर्ण संविलियन आदेश में सुधार किया जाय।गत सत्र 2025 -26 मैं कक्षा पांचवी एवं आठवीं बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन का मानदेय आज पर्यंत भुगतान होना शेष जिसका अविलंब भुगतान किया जाय,
टीचर्स एसोसिएशन ब्लाक इकाई छुरिया के पदाधिकारियों ने उक्त दस सूत्रीय स्थानीय समस्याओं का एक माह के भीतर निराकरण नहीं होने पर लोकतांत्रिक तरीके से विकास खंड के शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने छुरिया में धरना प्रदर्शन किया जायेगा,
ज्ञापन सौंपने वाले पदाधिकारियों में एसोसिएशन के ब्लाक संरक्षक दिनेश कुरेटी, अध्यक्ष विष्णु साहू, सचिव ज्ञानेश्वर जाम्बुलकर,संगठनमंत्री जगदीश साहू,प्रचार प्रसार मंत्री मोतीराम भलेन्द्र, कार्यालय मंत्री रूपलाल सिन्द्राम,गीता कन्नौजे, सुषमा नेताम, देवकी ठाकुर,अखिलेश्वर सिंह ठाकुर,हेमंत कुमार बेहेरा,ईश्वर दास मंडावी,मन्नूलाल साहू, लक्षमण साहू, विभोर कुमार अग्रवाल, रामकुमार साहू, सहदेव कुमार नेताम,देवानंद देवांगन एवं इरफाना शबनम आदि प्रमुख रूप से सामिल थे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *