Spread the love

नगर के प्रमुख मुखिया पटेल, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं नगरवासियों की उपस्थिति में हुआ धार्मिक आयोजन,

प्रहरी न्यूज छुरिया – नवरात्रि की पावन पंचमी के शुभ अवसर पर गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को नगर पंचायत छुरिया स्थित माँ दंतेश्वरी एवं शीतला मंदिर परिसर के पीछे वर्तमान गायत्री मंदिर से लगा पहाड़ी के शुरुवाती जगह में नवीन भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ, इस पावन अवसर पर नगर के प्रमुख मुखिया पटेल, जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे,

माँ दंतेश्वरी एवं शीतला मंदिर ट्रस्ट, और छुरिया नगरवासी के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में मंदिर निर्माण की मंगल शुरुआत की गई, नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित भूमि पूजन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं हर्ष का माहौल रहा, उपस्थित लोगों ने माता रानी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए मंदिर निर्माण कार्य के सफल एवं निर्विघ्न संपन्न होने की कामना करते हुए मंदिर निर्माण में तन मन और धन से सहयोग करने आव्हान किया,

माँ दंतेश्वरी एवं शीतला मंदिर, छुरिया एवं आसपास क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जनसहयोग से एक करोड़ से अधिक राशि से बनने वाले नवीन एवं भव्य मंदिर का निर्माण नगर और क्षेत्र की धार्मिक परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और जनआस्था को और अधिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, मंदिर निर्माण से श्रद्धालुओं को बेहतर धार्मिक वातावरण उपलब्ध होने के साथ ही नगर की धार्मिक पहचान को भी नई ऊँचाई मिलेगी,

इस अवसर पर उपस्थित नगर के प्रमुख मुखिया पटेल, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं नगरवासियों की सहभागिता ने सामाजिक एकता और सामूहिक सहयोग का संदेश दिया, मंदिर निर्माण जैसे पुनीत कार्य में नगरवासियों की सहभागिता इस बात का प्रतीक है कि आस्था और संस्कृति से जुड़े कार्यों में सामूहिक संकल्प की महत्वपूर्ण भूमिका होती है,

माता रानी के भव्य मंदिर निर्माण की शुरुआत से नगर में हर्ष का माहौल है, श्रद्धालुओं ने आशा व्यक्त की कि सभी के सहयोग एवं समर्पण से मंदिर निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा और यह मंदिर आने वाली पीढ़ियों के लिए भी आस्था, श्रद्धा एवं सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनेगा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *