चाय और चर्चा हमेशा गरम हो तभी मजा देता है, और हो भी क्यों न क्योंकि लोकसभा चुनाव जो होना है, एक कहावत है” कद्दू कटेगा तो सब में बटेगा” काफी ट्रेंड हो रहा है,
छुरिया – भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय पटेल ने एक पोर्टल न्यूज़ में नगर पंचायत छुरिया को लेकर छपे खबर जिसका शीर्षक “अध्यक्ष बदलते ही कमीशन का खेल शुरू” पार्टी पदाधिकारी स्वयं करवा रहे वसूली” पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है,
चाहे प्रदेश हो या छुरिया नगर कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार मे जिसने भरोसे की सरकार का टैग लगाकर सालों कद्दू का स्वाद जो लिया है अब सुशासन की भाजपा सरकार में उसे बैंगन भी नसीब नही हो रहा है, तो हालत अभी ” खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे ” की हो गई है। जिसका यह उदाहरण है कि ऐसे लोग ही अनर्गल न्यूज छपवा कर अपने आप को पाक साफ होने का दिखावा कर रहे है,
मंडल अध्यक्ष अजय पटेल ने आगे कहा है न.प. छुरिया की जनता को भलीभांति ज्ञात है, कि पूर्व उपाध्यक्ष सलमान खान पर अविश्वास प्रस्ताव लाने पूर्व अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा ने अपनी अहम भूमिका निभाई ?, फिर पूर्व अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा पर अविश्वास प्रस्ताव पूर्व उपाध्यक्ष सलमान खान के इशारे पर हुआ ?,
क्या यह अविश्वास प्रस्ताव का खेल कद्दू के लिए हुआ,
पटेल ने कहाँ है जो पहले जायका का (प्रतिशत) और मजा लिए है, उन्हें ये अच्छी तरह मालूम है की जायका की एक कटोरी छुरिया नगर से पहले कही और चखा जाता था फिर नगर में बंदरबांट होता था, जब आपसी डील बिगड़ी तो इसी डील के खेल में जायका का (प्रतिशत) और मजा लेने वाले अपने ही पैरो में कुल्हाड़ी चलाई जिसे पूरा नगर जानता है, और जब सरकार सुशासन का आ गया तो अब इन्हे जायका का मजा सता रहा है,|
मंडल अध्यक्ष पटेल ने भाजपा की सुशासन सरकार के खिलाफ निराधार आरोप व अवैध वसूली जैसे गंध फ़ैलाने वालो को कड़े शब्दों में जवाब दिया है, कि वसूली की बात वसूली करने वाले ही करते हैं, नगर की जनता जानती है कि वसूली, ब्लैकमेलिंग, वीडियो रिकार्डिंग, आडियो रिकार्डिंग, कर अपना पेट पालने वाले लोग ही आज मीडिया के बहाने अपरोक्ष रूप से अपनी प्रत्यक्षता का प्रमाण दे रहे है,|
पटेल का कहना है कुछ बिचौलिए “जन प्रतिनिधि” का जामा पहनकर ठेकेदार बनके नगर पंचायत में जासूसी कर रहे हैं, जब से भाजपा का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनित हुआ है तब से इनकी आंखों में किरकिरी पैदा हो गई है।
ऐसे लोग जिसका खुद का ठौर ठिकाना नहीं, ऐसे मौका परस्त लोग जो अभी महीने पहले मनोनित नगर अध्यक्ष के खिलाफ जहर उगल रहे है, वो समझते है की भाजपा मंडल छुरिया को और उनके पदाधिकारियों को निशाना बनाने से मंडल स्तर के जनता के बीच इस लोकसभा चुनाव में प्रभाव डाल सके, जो कि सिर्फ ” मुंगेरी लाल के सपने” के अलावा कुछ भी नही है।
भरोसे की सरकार से भरोसा उठ चुका है, इसलिए लोकसभा चुनाव में भाजपा को घेरने की कई घिनौनी साजिश भी है। क्योंकि ऐसे लोगो के खुद के हाथ भ्रष्टाचार, घोटाले, धमकी, अवैध वसूली जैसे संगीन मामलों में रंगे हुए हैं,
मंडल अध्यक्ष अजय पटेल ने जनता से अपील करते हुए कहाँ कि सुशासन के खिलाफ गंध फ़ैलाने वाले ऐसे बिचौलिए से सावधान रहे, देश में मोदी जी और प्रदेश में साय जी की सुशासन का सरकार है, और इस बार प्रधानमंत्री मोदी जी का 400 पार का नारा है, भाजपा के हमारे कर्मठ कार्यकर्त्ता साथियों के मेहनत से छ.ग. के पुरे 11 के 11 लोकसभा सीटो को जिताकर अपने सांसद दिल्ली भेजेंगे और मोदी जी का 400 पार नारे को साकार कर देश में फिर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाकर देश में सुशासन की सरकार बनायेंगे,|