प्रहरी न्यूज छुरिया – ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आगामी 11 अगस्त को एक दिवसीय आम सभा के माध्यम से धरना प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम का जंगी प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। छुरिया ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जनहित मुद्दों को लगातार उठाने के आदेश एवं राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर छुरिया ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छुरिया ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा राजनांदगांव जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव, खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी राजू सिंह राजपूत सहित कांग्रेस जनों की गरिमामय उपस्थिति में ब्लाक मुख्यालय छुरिया में बैठक आयोजित कर कांग्रेसजनों को जवाबदारी दी गई है। धरना प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेसी ब्लाक मुख्यालय छुरिया को विभिन्न गांव से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग, वनांचल क्षेत्र के मुख्य मार्ग, गांव को जोड़ने वाले पुल पुलिया जो जर्जर स्थिति पर है कभी भी दुर्घटना होने की आशंका है साथ ही लगातार बढ़ रहे बिजली के दाम, किसानों को हो रही तकलीफ सहित अन्य स्थानीय मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए ध्यान आकर्षण करना चाहते हैं। बैठक में प्रमुख रूप से रितेश जैन, पूरन नेताम, राजकुमार सिंन्हा, चुम्मन साहू, श्रीमती राजकुमारी सिन्हा, श्रीमती सीमा यादव, जावेद मेमन, मनोज सिन्हा, प्रदीप पटेल, कन्हैया कोले, अमित अग्रवाल, राम साहू, दिनु साहू, नीलेश पाल, अश्वन सिन्हा, आरिफ खान, महानन्द खोबरागढ़े, विनोद मंडलोई, जीवन खाड़े, रोशन रजक, दीपक जगने, भावेश सिन्हा सहित अन्य कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्त्तागण उपस्थित थे।