Spread the love

छुरिया – राष्ट्रीय स्तरीय टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट 2023-24 का आयोजन लखनऊ उत्तरप्रदेश में दिनाँक 4 अप्रैल से 8 अप्रैल तक आयोजित किया गया। जिसमें कुल 16 राज्यों ने इस टूर्नामेंट में भाग लिया। छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन ने भी छत्तीसगढ़ से एक 14 खिलाड़ियों की टीम टूर्नामेंट हेतु उत्तरप्रदेश भेजी। छत्तीसगढ़ की टीम में छुरिया ब्लाक से 2 खिलाड़ी भावेश साहू (शा उ.मा. शा. बूचा तोला) एवं धीरज राजपूत(सेजेस छुरिया) का चयन हुआ। जिसमें भावेश साहू बॉलर के रूप में व धीरज राजपूत टीम में आल राउंडर के रूप में टीम में अपना स्थान बनाया।
छत्तीसगढ़ की टीम ने लगातार दो मैचों में चंडीगढ़ व झारखंड को परास्त कर सेमीफाइनल के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। जिसमें धीरज मैन ऑफ द मैच रहा व भावेश ने अपने बॉलिंग से सामने वाले टीम के पसीने छुड़ा दिए। सेमीफाइनल में उत्तरप्रदेश के साथ टक्कर की मैच रही , परंतु छत्तीसगढ़ को हार का सामना करना पड़ा और टूर्नामेंट में तीसरे स्थान प्राप्त कर संतुष्ट होने पड़ा।
राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा कर खेल में अच्छे प्रदर्शन करने व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर व्यायाम शिक्षक श्री धर्मोक्ष जामुर्या (बूचाटोला)एवं रवि जैन ( छुरिया) ने दोनों खिलाड़ियों को ढेर सारी बधाइयां एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। व इसी प्रकार खेल में अच्छे कॅरियर बनाने हेतु प्रेरित किये।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *