नेवता भोज मे सर्व प्रथम बच्चों का हाथ धुलाई उपरांत माथे पर टीका, चंदन लगाकर स्वादिष्ट व्यंजन के रूप में हलुआ, पुड़ी, सेवई, छोले, केला खिलाया गया,

छुरिया- श्री सिद्धार्थ कुमार, सेनानी, 38वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, श्री ज्ञानचंद, उप सेनानी एवं बल पदाधिकारियों के द्वारा स्कूल स्तर पर संकुल केन्द्र छुरिया के आश्रित शासकीय प्राथमिक शाला डुमरडीह में न्यौता भोज का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्री सिद्धार्थ कुमार, सेनानी, 38वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें खूब मन लगाकर पढ़ाई करने और ऊंचे प्रशासनिक अधिकारी बनने हेतु प्रेरित किया, उन्होने बच्चों को सामान्य ज्ञान के कुछ मनोरंजक प्रश्न भी किये। इस न्यौता भोजन में स्कूली बच्चों के अलावा गांव के गणमान्य नागरिक, आसपास स्कूलों के शिक्षकके अलावा गांव के गणमान्य नागरिक, आसपास स्कूलों के शिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया था। उन्होने भी बच्चों के साथ बैठकर न्यौता भोजन किया । भोजन करते समय बच्चों के चेहरे पर खुशियां झलक रही थी, यह देख आम नागरिकों ने सामुदायिक भागीदारी को जोर देने और पोषक तत्वों की मात्रा में वृद्धि करने की इस व्यवस्था की सराहना की। दरअसल प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत स्कूलों में खास मौका पर दानदाता पौष्टिक आहार का दान कर सकते हैं, ताकि बच्च्चों को और ज्यादा पोषण आहार मिल सके। जिसे अमल में लाते हुए प्रशासन ने बच्चो के खान-पान मे पोषण आहार की मात्रा बढ़ाने हेतु यह पहल संकुल छुरिया के प्राथमिक शाला डुमरडीह के बच्चो को आमंत्रित कर की गयी। यहां पर बच्चों को दैनिक रूप से परोसे जाने वाले मध्यान्ह भोजन के दाल-भात-सब्जी के अलावा पापड़, हलुआ, पुड़ी, छोले, आलू परोसा गया। कार्यक्रम समापन के उपरांत भा.ति.सी. पुलिस बल के द्वारा बच्चों को रूमाल और चाकलेट भी वितरण किया गया।

श्री सिद्धार्थ कुमार (भा.ति.सी. अधिकारी) ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अपने जीवन के महत्वपूर्ण क्षण को स्कूल के बच्चों के साथ मनायें, उन्हें इसी प्रकार से न्यौता भोज दें। उन्हें इस प्रकार का भोजन करा सकते हैं या उनके भोजन में पौष्टिक भोज्य पदार्थ शामिल कर सकते हैं। ग्रामीणजनों के जुड़ने से शिक्षक-पालक समुदाय क्षेत्र क बच्चों के लिए बहुत अच्छा कार्य कर सकते हैं।
संकुल प्राचार्य श्री धनेश सिन्हा ने आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रशासनिक तंत्र के अधिक करीब आने से छुरिया ब्लाक की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव परीलक्षित हो रहा है और आने वाले दिनों में इसके व्यापक सुखद परिणाम मिलेंगे।

प्रधानपाठक श्री नवल साहू, श्रीमती सरस्वती साहू और गणमान्य नागरिक इस अवसर पर अपनी बाते रखी।
इस अवसर पर श्री मिलनदास साहू (अध्यक्ष, शाला विकास समिति), श्री दशरथ पडोती (अध्यक्ष, ग्राम विकास समिति डुमरडीह), श्री संतराम यादव (सदस्य, शिक्षा समिति) एवं तामेश्वर साहू (पालक सदस्य), प्राथमिक शाला डुमरडीह के प्रधान पाठक श्री नवल साहू, श्रीमती सरस्वती साहू (सहायक शिक्षक), श्री टी.आर.मोटघरे (उ.व.शि.घोघरे), श्री रामकिशोर पंचारे (शिक्षक, घोघरे), संकुल प्राचार्य श्री धनेशराम सिन्हा, संकुल समन्वयक श्री कमल कुमार देवांगन उपस्थित थे ।