Spread the love

छुरिया – क्षेत्र में इन दिनो कई लोग फर्जी मानवाधिकार, ह्यूमन राइट व  फर्जी परिचय पत्र फर्जी संवाददाता की आईडी कार्ड गले में डालकर पत्रकार बने फिर रहे है, जो ग्रामीणो को ईट भठ्ठा के नाम पर मालवाहक गाडियों के मालिको को ओवर लोड व रेत, मुरुम के नाम पर एवं शराब दुकान से एक – दो पौवा खरीद कर घर में पीने ले जाने शराब प्रेमियों को जेल भेजवाने के नाम जैसे अन्य कई मामलो मे अवैध रूप से वसूली कर रहे है,|

ऐसे कई फर्जी पत्रकार पुलिस को भी चकमा दे रहे है, वे पत्रकार बनकर थानों में जाते है और समाचार एकत्रित करते है, और किसी भी अन्य मिडिया में प्रकाशन हुए खबरो को अपना बताकर पत्रकार का मुखौटा पहने हुए है, ऐसे में पुलिस को चाहिए कि क्षेत्र के मान्यता प्राप्त पत्रकारो एवं आर एन आई  रजिस्टर्ड प्रिंट – इलेक्ट्रानिक मिडिया संस्था के द्वारा नियुक्त पत्रकार ब्यूरोचीफ, संवाददाता, कैमरा मैन, न्यूज़ पेपर पहुचाने व बाटने वाले हाकर की जानकारी अपने पास रखे,

पहचान हेतु पुलिस करे ये काम….

संबंधित थाना प्रभारी को चाहिए कि वह अपने क्षेत्र में सक्रीय प्रेस क्लब, पत्रकार संगठन, के  प्रमुखो से बात कर या पत्र वार्ता कर प्रेस क्लब व पत्रकार संगठन में शामिल सभी पत्रकारो की आर एन आई  रजिस्टर्ड प्रिंट – इलेक्ट्रानिक मिडिया संस्था के द्वारा नियुक्त पत्रकार ब्यूरोचीफ, संवाददाता, कैमरा मैन का न्युक्ति पत्र व आईडी कार्ड की छायाप्रति सहित जानकारी मांगे, ताकि फर्जी पत्रकारो की पहचान आसानी से करते हुए उन पर कड़ी कार्यवाही किया जा सके,|

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *