Spread the love

परिजनो को घटना पर शंखा जॉच की मांग,

राजनांदगांव – जिले के अंतिम छोर महाराष्ट्र सीमा से लगे ग्राम बाघनदी से कांकेर के प्रयास आवासीय विद्यालय पढ़ाई करने गई छात्रा करिश्मा ठलाल की तीन मंजिला हॉस्टल से गिर कर हुई मौत,

जानकारी अनुसार छात्रा करिश्मा पिछले दो सालो से प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर मे पढ़ाई कर रही थी, और वर्तमान मे वह ग्यारहवी मे अध्यनरत थी, जो 9 दिसंबर दिन सोमवार को क्लास जाने के लिए यूनिफार्म पहन कर तैयार हुई, जिसके बाद अचानक छत से किसी चीज की गिरने की आवाज आई, वहां उपस्थित अन्य बच्चों ने जब देखा तो छात्रा करिश्मा बेसुध पड़ी थी, जिसे प्रयास आवासीय विद्यालय के स्टाफ व साथी छात्राओ द्वारा कांकेर के स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, गंभीर रूप से घायल छात्रा की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद रायपुर रिफर कर दिए, रास्ते मे घायल छात्रा की हालत और नाजुक होते गई, रायपुर पहुंचने पर जब वी वाय हॉस्पिटल मे घायल छात्रा को डाक्टरों ने देखा और जॉच किया गया तो उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद छात्रा करिश्मा की डेट बॉडी रायपुर के ही मेकाहारा हॉस्पिटल मे पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखा गया, जिसे 10 दिसंबर मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कर छात्रा की बॉडी परिजनो को सौप दी है,
इस मामले मे परिजनो का कहना है, कि करिश्मा पढ़ने लिखने मे बेहद होशियार थी उसे किसी भी बात की कोई चिंता नहीं थी व चंचल लड़की थी वो कोई बात हम परिजनो को छुपाया नही करती थी, हमे आशंका है कि करिश्मा के साथ कुछ गलत हुआ है, जिसकी जांच होनी चाहिए, करिश्मा के परिजन प्रयास स्कूल/हॉस्टल प्रबंधन पर भी लापरवाही का आरोप लगा रहे है,
इधर करिश्मा के घटना सुनकर पूरे बाघनदी मे शोक की लहर है, एवं पढ़ने गई जवान बेटी की मौत से परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है,
बहरहाल परिजनो की मांग एवं शंखा पर शासन प्रशासन को इस मामले पर जांच कर परिजनो को न्याय देना चाहिए,

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *