Spread the love

खेल स्पर्धा में प्राथमिक व माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी बना चैम्पियन,

छुरिया गत 10 एवं 11दिसंबर को कल्लूबंजारी संकुल स्तरीय दो दिवसीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता ग्राम आटरा(भकूर्रा)में ग्रामवासियों के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। खेल स्पर्धा में कल्लूबंजारी संकुल आश्रित सात प्राथमिक शाला एवं दो माध्यमिक शाला के लगभग 250 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें प्राथमिक व माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी सर्वाधिक अंक प्राप्त कर लगातार दूसरी बार चैम्पियन बने।

उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि गांव के वयोवृद्ध गणमान्य नागरिक उमेन्दराम साहू थे,अध्यक्षता भकूर्रा के ग्रामपटेल पूरन मंडावी ने किया। विशेष अतिथि भकूर्रा के सरपंच रामकिसुन अरकरा,दामाबंजारी के ग्रामपटेल सुखूराम साहू,आटरा के ग्रामपटेल बलराम साहू,संकुल प्राचार्य गौतरहीन कुंजाम एवं गांव के गणमान्य नागरिकगण व पंचगण रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूजाअर्चना एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट कर संकुल खेल ध्वज व उदघाटन एवं समापन समारोह के मुख्यअतिथि को सलामी दी।
प्राथमिक विभाग में प्राथमिक शाला कल्लूबंजारी की छात्रा कु.पूजा ध्रुर्वे 80मी.दौड़,लम्बीकूद एवं रस्सी छलांग में प्रथम स्थान प्राप्त चैम्पियन रही।माध्यमिक विभाग में कल्लूबंजारी के छात्र तुषाल कुमार 100मी.दौड़,600मी.दौड़ एवं गोलाफेंक में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैम्पियन रहा।माध्यमिक विभाग में माध्यमिक शाला आटरा की छात्रा कु.तिलेश्वरी 200 मी.दौड़ में प्रथम एवं 400मी.एवं 600मी.दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर चैम्पियन रही।सम्पूर्ण खेल प्रतियोगिता में 39 अंक लेकर प्राथमिक विभाग में प्राथमिक शाला कल्लूबंजारी प्रथम,17 अंक लेकर ब्राम्हण मासूल द्वितीय एवं 13 अंक लेकर प्राथमिक शाला आटरा तृतीय स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक विभाग में सर्वाधिक 74 अंक लेकर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी प्रथम एवं 50 अंक लेकर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आटरा द्वितीय स्थान प्राप्त किया । प्राथमिक विभाग के बालक वर्ग में सामुहिक खेल खो-खो में हेनंद एवं साथी प्राथमिक शाला ब्राम्हण मासूल प्रथम, डिकेश एवं साथी कल्लूबंजारी द्वितीय,कबड्डी में लेमन साहू एवं साथी प्राथमिक शाला आटरा प्रथम, गगन कुमार एवं साथी दामाबंजारी द्वितीय,रिलेरेस में डिकेश कुमार एवं साथी कल्लूबंजारी प्रथम, खिलेश्वर एवं साथी भकूर्रा द्वितीय,बालिका खो-खो में डिलेश्वरी एवं साथी ब्राम्हण मासूल प्रथम,पूजा ध्रुर्वे एवं साथी कल्लूबंजारी द्वितीय,कबड्डी में कु.पूजा ध्रुर्वे एवं साथी कल्लूबंजारी प्रथम,कु.चांदनी एवं साथी आटरा द्वितीय,रिलेरेस में कु.पूजा ध्रुर्वे एवं साथी कल्लूबंजारी प्रथम, कु.बबीता एवं साथी ब्राम्हण मासूल द्वितीय,माध्यमिक विभाग खो-खो में टिलेश्वर एवं साथी कल्लूबंजारी प्रथम,विवेक एवं साथी आटरा,कबड्डी में टिलेश्वर एवं साथी कल्लूबंजारी प्रथम, विवेक एवं साथी आटरा द्वितीय,रस्साकसी में तुषाल एवं साथी कल्लूबंजारी प्रथम,विवेक एवं साथी आटरा द्वितीय,रिलेरेस तुषाल एवं साथी कल्लूबंजारी प्रथम,विवेक एवं साथी आटरा द्वितीय, बालिका वर्ग खो-खो में प्रीति एवं साथी आटरा प्रथम,चांदनी एवं साथी कल्लूबंजारी द्वितीय,कबड्डी में उर्मिला एवं साथी कल्लूबंजारी प्रथम,प्रीति एवं साथी आटरा द्वितीय,रस्साकसी में ओजेश्वरी एवं साथी कल्लूबंजारी प्रथम, प्रीति एवं साथी आटरा द्वितीय, रिलेरेस में उर्मिला एवं साथी कल्लूबंजारी प्रथम,दुर्गेश्वरी एवं साथी आटरा द्वितीय स्थान पर रहे। रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में माध्यमिक शाला आटरा प्रथम एवं माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी द्वितीय स्थान पर रहे ।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सेवा सहकारी समिति छुरिया के अध्यक्ष संजय सिन्हा रहे,अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री राजेश्वर ध्रुर्वे ने किया।विशेष अतिथि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कल्लूबंजारी के अध्यक्ष खेमचंद साहू,कल्लूबंजारी के सरपंच डोमेन कुमार पटेल,दामाबंजारी के सरपंच बरातूराम मंडावी, घोघरे के सरपंच कान्ता साहू,भाजपा के मंडल मंत्री नैनकुमार पटेल, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जयपाल यादव,भकूर्रा के सरपंच रामकिसुन अरकरा,ग्राम पटेल बलराम साहू,टीकम साहू, हरिप्रसाद सिन्हा,गांव के गणमान्य नागरिक भूषण साहू एवं पंचगण रहे।समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्यअतिथि,अध्यक्ष एवं विशेष अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी,मेडल,स्मृतिचिन्ह एवं थाली-गिलास प्रदान कर सम्मानित किया तथा बधाई एवं शुभकामनाएं दी।रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के सभी प्रतिभागी छात्राओं को नगद राशि तथा प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि संजय सिन्हा ने जीवन में खेल को आवश्यक बताते हुए शिक्षा के साथ खेल को भी महत्वपूर्ण बताया। खेल प्रतियोगिता को जीतने के लिए नियम, संयम एवं अनुशासन का पालन करना पड़ता है। विजेता खिलाड़ी को लगातार अभ्यास करना पड़ता है तब कहीं जाकर विजेता बनने का सपना साकार हो पाता है। श्री सिन्हा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी एवं पराजित खिलाड़ियों को अगले जीत के लिए अभ्यास करते रहने का आव्हान किया तथा आटरा के खेल मैदान के समतलीकरण के लिए 2 लाख रूपये की स्वीकृति दिलाने तथा आयोजन समिति को 5 हजार रूपये नगद राशि देने की घोषणा की।
अध्यक्ष की आसंदी से राजेश्वर ध्रुर्वे ने कहा कि स्वस्थ मन के लिए स्वस्थ तन का होना आवश्यक है।खेल से तन एवं मन स्वस्थ रहता है। सभा को जयपाल यादव,पूरन मंडावी एवं बलराम साहू ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण ईश्वर दास मंडावी,संचालन दिनेश कुरेटी दिलेर एवं आभार प्रदर्शन संकुल समन्यक मूलचंद मंडावी ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आटरा के ग्रामवासियों एवं संकुल के शिक्षकों का खास योगदान रहा।
इस अवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिकों के अलावा शिक्षकगण मूलचंद मंडावी, देवानंद देवांगन,ईश्वर दास मंडावी,हीरालाल साहू,सहदेव नेताम, चन्द्रशेखर मंडावी, यु.एस. मंडावी,दिनेश कुरेटी,शोभराय कार्ते,तिलक राम बढ़ई,गीता कन्नौजे,जोगेश्वर लाल लाहोत्रे,गजेन्द्र कुमार खिलोरिया,मोहन लाल चन्द्रवंशी,मुकेश कुमार साहू,चुम्मन लाल भुआर्य,जगन्नाथ नेताम,हितेश कुमार साहू,षटवदन कुमार साहू,मुकेश कुमार चन्द्रवंशी,तोरन लाल ओटी,बैजन्ती हमराज ,रोमन कुमार साहू आदि सहित समस्त शिक्षक गण,सफाई कर्मचारी,रसोईया एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *