Spread the love

छुरिया – छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत राजनांदगाँव जिले के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में विद्यार्थियों को पुस्तकीय शिक्षा के साथ-साथ कला समेकित शिक्षा दी जा रही है।विद्यालय में कार्यरत शिक्षक अशोक कुमार बिसेन सर व्याख्याता गणित, स्नेह अग्रवाल सर, राजेश सावरकर सर टीजीटी ने गणित को कला से जोड़ते हुए बच्चों से प्रोजेक्ट तैयार करवाया है। यह प्रोजेक्ट ज्यामिति का उपयोग करते हुए केरल राज्य को छत्तीसगढ़ के साथ इंटीग्रेटेड करते हुए कक्षा नवमी के छात्रों द्वारा बनवाया गया है। इस प्रोजेक्ट में गणित विषय में उपयोगी शैक्षणिक सहायक माॅडल अक्षांश,देशांतर रेखा,कोणों के विभिन्न प्रकार, समानांतर रेखा,छेदी रेखा, संगत कोण,शीर्षाभिमुख कोण का उपयोग करते हुए प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। संस्था के प्राचार्य रूपेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीबीएसई) और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षक अशोक कुमार बिसेन सर व्याख्याता गणित, स्नेह अग्रवाल सर, राजेश सावरकर सर टीजीटी द्वारा गणित प्रयोगशाला एवं गणित पार्क का उपयोग करते हुए गणित विषय को दैनिक जीवन से जोड़ते हुए सरल एवं रोचक बनाया है। जिसके कारण गणित के प्रति विद्यालय में एक अच्छा वातावरण निर्मित हुआ है। संस्था के उप प्राचार्य संजय कुमार मंडल द्वारा जानकारी दी गई कि गणित सीखने को समृद्ध बनाने के लिए लागत प्रभावी तकनीकी, संसाधनों का नवाचार और चैनलिंग, NEP के तहत परिकल्पित आईसीटी का उपयोग करके लगातार शिक्षक अशोक कुमार बिसेन सर व्याख्याता गणित, स्नेह अग्रवाल सर, राजेश सावरकर सर टीजीटी द्वारा सामग्री निर्मित की जा रही है। चाहे वह गणित पार्क हो अथवा गणित की प्रयोगशाला,सभी में बच्चे क्रिया आधारित विभिन्न प्रकार के मॉडलों से गणित के विभिन्न आयामों को आसानी से समझ रहे हैं। जिसके कारण यह विद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग एवं विशिष्ट पहचान बना रहा है। छुरिया ब्लाक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी में कार्यरत नवाचारी शिक्षक दिनेश कुमार कुरेटी ने नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ के विद्यालय परिसर में शिक्षक अशोक कुमार बिसेन सर व्याख्याता गणित, स्नेह अग्रवाल सर, राजेश सावरकर सर टीजीटी के मार्गदर्शन में आकर्षक ढंग से बनाये गये गणित पार्क का गहन अवलोकन कर गणित पार्क को राष्ट्रीय स्तर पर गणित विषय पर विद्यार्थियों में समझ विकसित करने लिए उपयोगी अद्वितीय,अनुकरणीय,मनमोहक एवं प्रशंसनीय शैक्षणिक माॅडल बताते हुए शिक्षक अशोक कुमार बिसेन सर व्याख्याता गणित, स्नेह अग्रवाल सर, राजेश सावरकर सर टीजीटी को बधाई दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *