Spread the love

छुरिया क्षेत्र के भाजपा कांग्रेस के नेताओ की सिर्फ बाते बड़ी – काम का नहीं ?

प्रहरी न्यूज छुरिया – राजनांदगांव जिले के सबसे बड़े ब्लॉक छुरिया जिसके मुख्याल मे स्थित एवं नगर पंचायत छुरिया के हृदय स्थल पुराना बस स्टैंड से लगा नवीन विश्राम गृह बनने के बाद, आज भी उद्धघाटन को तरस रहा, आखिर सत्ता पक्ष के नेता इस ओर क्यों ध्यान नहीं दे रहा, जबकि खुज्जी विधानसभा से भाजपा के बड़े बड़े नेता छुरिया और इससे लगा हुआ क्षेत्र से है, विपक्ष में बैठे कांग्रेस के बड़े बड़े नेता भी इसी क्षेत्र से है और वर्तमान में खुज्जी विधानसभा में विपक्ष से कांग्रेस का विधायक सहित नवनियुक्त कांग्रेस का जिला अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष भी इसी क्षेत्र से है, ये सब भाजपा कांग्रेस के नेता जो लगातार अपनी अपनी पार्टी की बैठक एवं अन्य आयोजन पुराने विश्राम गृह में करते है, जबकि नई विश्राम गृह भी उसी बाउंड्री के अंदर है, जिसे वे सब देखते है पर कर कुछ नहीं पा रहे, इस क्षेत्र के भाजपा कांग्रेस के नेताओ की बाते तो बड़ी बड़ी है, पर ब्लाक मुख्याल मे स्थित नवीन विश्राम गृह का उद्घाटन तक नहीं करा पा रहे है,

बहरहाल नवीन विश्राम गृह का रंग उखड़ चुका है, कमरों व हाल धूल चाट रही है, छुरिया के नवीन विश्राम गृह का उद्घाटन अभी तक नहीं होने से एक कहावत सटीक बैठती है, कि उद्घाटन के वादे तो बहुत हुए, पर ‘उद्घाटन में दिन काटें, रातें अख़बारों में’… वाली बात हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *