प्रहरी न्यूज छुरिया – छत्तीसगढ़ शासन अनुसूचित जनजाति आयोग उपाध्यक्ष श्री एमडी ठाकुर जी के आगमन को लेकर भाजपा मंडल छुरिया एवं पदाधिकारियों ने तैयारी कर ली है, जानकारी अनुसार अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री एमडी ठाकुर साहब, दिनांक 12 जुलाई दिन रविवार को दुर्ग निवास से प्रस्थान कर व्याहा नागपुर लेशनल हाइवे होते हुए कार द्वारा दोपहर 12 बजकर 30 मिनट में चिचोला बापुटोला मोड़ पहुंचेंगे, जहां आदिवासी सामाजिक जन पिनकापार परिक्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश्वर धुर्वे की अगुवाई में सामाजिक बंधुओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद दोपहर 1 बजे छुरिया भाजपा मंडल के अध्यक्ष वरिष्ठ, कनिष्ठ पदाधिकारी, जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत जनप्रतिनिधियों, मंडल भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं, सदस्यों द्वारा छुरिया के पुराना बस स्टैंड (रेस्ट हाउस पास) भव्य स्वागत की तैयारी है, ठाकुर साहब अपने जीवन में एक कुशल आरटीओ अधिकारी रहे और रिटायर के बाद वे भाजपा से जुड़कर लंबे समय से राजनीति में सक्रिय है, सरकार द्वारा छुरिया क्षेत्र के आदिवासी नेता को अनुसूचित जनजाति आयोग उपाध्यक्ष बनाया है, जिससे क्षेत्र के आदिवासी जनजाति समाज और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि नेताओं में भारी खुशी और हर्ष का माहौल है,
छुरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष कामता साहू ने आयोग उपाध्यक्ष श्री एमडी ठाकुर साहब की प्रथम छुरिया मंडल आगमन व स्वागत हेतु छुरिया मंडल के समस्त जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ भाजपा नेता, एवं पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने का अपील किया है,