प्रहरी न्यूज राजनांदगांव – एक लेटरपैड नई सुर्खियां जाने क्या है मामला,
बीते दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के हाथों हो चुके लोकार्पण को फिर से लोकार्पण कार्यक्रम करने की तैयारी में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति किरण वैष्णव,?उक्त कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को आने हेतु समय देने का अनुरोध भी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति किरण वैष्णव ने अपने ऑफिशियल लेटरपैड के माध्यम से की है?,

ऐसे में बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या जिला पंचायत अध्यक्ष मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के हाथों हुए लोकार्पण को नहीं मान रही हैं?
बीते महीने दिनांक 04/05/2026 (सोमवार) को राजनांदगांव में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पहुंचे थे, इस दौरान जिले के विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई तथा पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण भी किया गया,

कार्यक्रम में जिले के सांसद संतोष पांडे, पूर्व सांसद एवं महापौर मधुसूदन यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे, आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया था,
जिले के जिन कार्यों का लोकार्पण किया गया, उनमें छुरिया का नवीन विश्राम गृह तथा छुरिया जनपद क्षेत्र के ग्राम भंडारपुर (महराजपुर) में निर्मित 132 के.व्ही. अति उच्च दाब उपकेंद्र भी शामिल है?,
इसके बावजूद, राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति किरण वैष्णव ने लोकार्पण के लगभग एक माह बाद, दिनांक 19/06/2026 को अपने आधिकारिक लेटरपैड से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को पत्र लिखकर पहले से लोकार्पित? उक्त सब स्टेशन के कार्यक्रम में आने हेतु समय देने का अनुरोध किया है,
ऐसे में कई सवाल खड़े हो रहे हैं,
क्या जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, सांसद, महापौर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया 132 के.व्ही. सब स्टेशन का लोकार्पण महज औपचारिकता था?
क्या लोकार्पण के दौरान लगाए गए शिलापट्ट और उसके सामने खिंचवाई गई तस्वीरें केवल प्रतीकात्मक थीं?
यदि छुरिया का नवीन विश्राम गृह का लोकार्पण मान्य है और संबंधित विभाग इसकी पुष्टि भी कर चुका है, तो उसी कार्यक्रम में शामिल भंडारपुर 132 के.व्ही. का शिलापट्ट कहा है, अब तक स्थल पहुंचा भी है या नहीं, अब उसी सब स्टेशन का पुनः लोकार्पण कार्यक्रम और समय के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष को क्यों लिख रही है पत्र?

यदि अब फिर से उसी सब स्टेशन का लोकार्पण कार्यक्रम प्रस्तावित किया जा रहा है, तो पहले हुए कार्यक्रम को क्या माना जाए?
क्या यह जिला प्रशासन की चूक है, विभागीय लापरवाही है, या फिर राजनीतिक स्तर पर अलग संदेश देने की कोशिश है?
बहरहाल, बड़ा सवाल यही है कि क्या भंडारपुर में बने 132 के.व्ही. सब स्टेशन का दोबारा लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित होगा?
अगर ऐसा होता है तो यह सवाल और गहरा होगा कि पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के हाथों हुआ लोकार्पण को आखिर क्या देखा समझा जाए ?,
अब आगे देखना होगा कि प्रशासन, संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि इस पूरे मामले पर क्या स्पष्टता देते हैं,