प्रहरी न्यूज छुरिया – तहसील आदिवासी ध्रुव गोंड समाज के लिए बड़ी खुशखबरी है, माननीय मंत्री श्री रामविचार नेताम जी द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस, 29 जून 2025 को की गई घोषणा अब जमीनी स्तर पर उतरती दिखाई दे रही है, आदिवासी समाज हेतु 50 लाख रुपए की लागत से तहसील स्तरीय सामाजिक भवन तथा 50 लाख रुपए की लागत से पोस्ट मैट्रिक आदिवासी छात्रावास निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है,

इसी क्रम में आज दिनांक 24 मई, रविवार को मंडी बोर्ड विभाग से इंजीनियर श्री विशेष दुबे छुरिया पहुंचे, उन्होंने प्रस्तावित दोनों भवनों के निर्माण हेतु स्थल निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान राजेश्वर ध्रुव, अशोक मरकाम एवं मनभावन सिंह उइके उपस्थित रहे, और उन्होंने निर्माण स्थलों का अवलोकन कराया,

प्रस्तावित पोस्ट मैट्रिक आदिवासी छात्रावास के लिए छुरिया तहसील कार्यालय क्षेत्र स्थित वर्तमान बालक प्री-मैट्रिक छात्रावास के पीछे की भूमि चिन्हित की गई है, वहीं तहसील स्तरीय आदिवासी ध्रुव गोंड समाज भवन के लिए वन विभाग डिपो के आगे, फिल्टर प्लांट पानी टंकी से लगी वन अधिकार भूमि, जो समाज द्वारा चयनित है,
उल्लेखनीय है कि उक्त वन भूमि की मांग से संबंधित समस्त प्रक्रिया वन समिति अध्यक्ष मनभावन सिंह उइके द्वारा पूर्ण कर ली गई है, तथा आगे की कार्रवाई हेतु आवश्यक दस्तावेज संबंधित विभाग को प्रेषित कर दिए गए हैं,
आदिवासी समाज के लिए शिक्षा, सामाजिक गतिविधियों और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में यह पहल एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है,