Spread the love

प्रहरी न्यूज राजनांदगांव छुरिया – छत्तीसगढ़ शासन अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री एमडी ठाकुर के नेतृत्व में ग्राम गोडलवाही के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर क्षेत्र में महाविद्यालय खोलने की मांग को लेकर विस्तार से चर्चा की,

इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि 26 दिसंबर 2025, शुक्रवार को गोडलवाही के शक्ति दिवस कार्यक्रम में उन्होंने स्वयं महाविद्यालय खोलने की घोषणा की थी,

मुलाकात के दौरान अनुसूचित जनजाति आयोग उपाध्यक्ष श्री एमडी ठाकुर एवं प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज जाना पड़ता है, जिससे आर्थिक और शैक्षणिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है,

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रतिनिधि मंडल को पूर्ण आश्वस्त करते हुए कहा कि गोडलवाही में ही जल्द महाविद्यालय खोला जाएगा,

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है तथा गोडलवाही की मांग को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा,

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधि मंडल में जिला पंचायत सदस्य गोपाल भूआर्य, कपिल बघेल, भूपेंद्र नायक, हीरामन, नारायण सिंह, उर्वशा सहित ग्राम गोडलवाही के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे,

इस पूरे प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व अनुसूचित जनजाति आयोग उपाध्यक्ष श्री एमडी ठाकुर ने किया,

मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के बाद गोडलवाही के प्रतिनिधि मंडल के साथ क्षेत्र में खुशी का माहौल है,

स्थानीय लोगों का कहना है कि महाविद्यालय खुलने से आसपास के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और क्षेत्र के शैक्षणिक विकास को नई दिशा मिलेगी,

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *