oplus_8388610
Spread the love

प्रहरी न्यूज राजनांदगांव, छुरिया – आदिवासी ध्रुव गोंड समाज तहसील इकाई छुरिया के पदाधिकारियों ने अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री एमडी ठाकुर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचकर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री श्री रामविचार नेताम, मंत्री श्री केदार कश्यप, एवं राजनांदगांव प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, से सौजन्य भेंट की,

भेंट के दौरान समाज से जुड़े विभिन्न लंबित कार्यों एवं जनहित के मुद्दों के निराकरण को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई,

समाज के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की आवश्यकताओं और समाज के विकास से संबंधित विषयों को मंत्रियों के समक्ष रखा, जिस पर सकारात्मक पहल का आश्वासन प्राप्त हुआ,

इस अवसर पर आदिवासी ध्रुव गोंड समाज तहसील अध्यक्ष श्री शेर सिंह गोड़ियां, मुड़ादार चंद्रशेखर मंडलोई, मुड़ादार रघवीर सेवता, मीडिया प्रभारी मनभावन सिंह उइके, हेमंत कौशल, खेलन सिंह ठाकुर सहित समाज के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे,

प्रतिनिधिमंडल ने समाजहित से जुड़े कार्यों के समाधान हेतु शासन स्तर पर सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई तथा मंत्रियों के प्रति आभार व्यक्त किया,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *