oplus_8388610
Spread the love

प्रहरी न्यूज राजनांदगांव छुरिया – राजनांदगांव जिले के लाल बहादुर नगर में नवनियुक्त अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) श्री एमडी ठाकुर के आगमन पर भाजपा मंडल पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत एवं आत्मीय अभिनंदन किया,

स्वागत समारोह में लाल बहादुर नगर मंडल भाजपा के समस्त पदाधिकारी, मंडल महिला मोर्चा की पदाधिकारीगण, मंडल युवा मोर्चा के सदस्य, नगर पंचायत लाल बहादुर नगर के पार्षद, एल्डरमैन, जनपद पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे,

सभी ने पुष्पमाला एवं अभिनंदन के माध्यम से श्री एमडी ठाकुर जी का सम्मान करते हुए जनजातीय समाज के हित में उनके द्वारा किए कार्यों की सराहना की,

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि श्री ठाकुर जी के नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति समाज को उनके अपने अधिकारों एवं विकास को नई दिशा मिलेगी,

इस अवसर पर लाल बहादुर नगर मंडल एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्री एमडी ठाकुर जी का अभिनंदन किया,

अपने उद्बोधन भाषण में आयोग उपाध्यक्ष श्री एमडी ठाकुर ने मंडल भाजपा के समस्त पदाधिकारी मंडल क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधिगण, नेताओं का स्वागत सत्कार के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, स्वयं को मिले अनुसूचित जनजाति आयोग उपाध्यक्ष नियुक्ति के लिए प्रदेश संगठन नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी, वरिष्ठ मंत्री रामविचार नेताम जी, मंत्री केदार कश्यप जी, एवं सभी मंत्रीगणों सहित प्रदेश एवं जिला के सभी संगठन पदाधिकारियों आभार व्यक्त किया,

लाल बहादुर नगर में आयोजित स्वागत समारोह में, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि नेताओं में उत्साह का माहौल देखा गया,

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *