प्रधानमंत्री चांदनी कंवर ने किया अपने मंत्रीमंडल का विस्तार,
प्रहरी न्यूज छुरिया – शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी के प्रधानपाठक यु.एस. मंडावी के निर्देशन एवं बालकेबिनेट प्रभारी दिनेश कुमार कुरेटी के मार्गदर्शन में गणित शिक्षक अखिलेश्वर सिंह ठाकुर एवं विज्ञान शिक्षक सुषमा नेताम के उपस्थिति में बालकेबिनेट के प्रधानमंत्री चांदनी कंवर ने छात्र-छात्राओं के सहमति से अपने बालकेबिनेट मंत्रीमंडल विस्तार कर सम्पूर्ण बालकेबिनेट का गठन कर लिया है जिसका शपथ ग्रहण आमंत्रित मुख्य अतिथि के द्वारा शिक्षकों के गरीमामयी उपस्थिति में बैगलेस डे के अवसर पर शनिवार को किया जायेगा,

नवगठित बालकेबिनेट के मंत्रीमंडल इस प्रकार है – प्रधानमंत्री- चांदनी कंवर,उपप्रधानमंत्री- डेमेन्द्र सिन्हा, गृहमंत्री- लिकेश्वर कुमार पटेल,वित्तमंत्री- हुनीता ध्रुर्वे,खेल मंत्री- तनमय टेम्बूरकर, सांस्कृतिक मंत्री- टिंकल ध्रुर्वे, स्वच्छता मंत्री- चांदनी साहू,स्वास्थ्य मंत्री-तेजेश्वरी ध्रुर्वे,खाद्य आपूर्ति मंत्री-नम्रता मंडावी, जलआपूर्ति मंत्री-दीपिका नेताम, वन, पर्यावरण एवं बागबानी मंत्री-नवीन कंवर, गणवेश एवं पुस्तक आपूर्ति मंत्री-दीपांशु साहू,युथ एवं युको क्लब मंत्री साधना निर्मलकर, विद्युत आपूर्ति मंत्री भौमिक राज पटेल, संसदीय कार्य मंत्री-रूपाली सिन्हा, सूचना एवं प्रसारण मंत्री- रूपाली साहू ,लेखा एवं व्यावस्था मंत्री-वीरा मंडावी, युथ एंड युको क्लब अध्यक्ष -काजल पटेल, पहरी क्लब अध्यक्ष-गिरीश साहू ,कक्षानायक आठवीं-भीनेश्वरी साहू, उपकक्षानायक-लिलेद्र भारतद्वाज, कक्षानायक सातवीं- डिकेश कुमार चन्द्रवंशी ,उपकक्षानायक- लीलिमा ध्रुर्वे,कक्षानायक छठवीं संजना कंवर,उपकक्षानायक-रजनीश पटेल को बनाया गया।इसके अलावा युथ एवं युको क्लब, प्रहरी क्लब, पेयजल आपूर्ति क्लब एवं स्वच्छता क्लब के लिए 15 -15 सदस्यी टीम का गठन किया गया। बालकेबिनेट प्रभारी दिनेश कुमार कुरेटी ने बताया कि नवचयनित बालकेबिनेट मंत्रियों को बैच लगाकर पद की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी।