Spread the love

2023 विधानसभा चुनाव से अपनी पारी की शुरुआत करने वाली पार्टी हमर राज, लोकसभा लड़ने तैयार,

क्षेत्र के 4 जिलो के प्रमुख पदाधिकारियों के बैठक में सर्व सम्मति से हुआ निर्णय,

प्रहरी न्यूज़, राजनांदगांव – विधानसभा चुनाव से अपनी पारी की शुरुआत कर चुकी पार्टी हमर राज, लोकसभा के मैदान में उतर रही है, जिसकी शुरुआत हमर राज पार्टी ने कर दिया है, राजनांदगांव लोकसभा के (गंडई – नर्मदा) क्षेत्र के मानपुर पहाड़ी गांव मे 4 जिलो राजनांदगांव, कवर्धा, के.सी.जी., मोहला मानपुर चौकी, के प्रमुख पदाधिकारियों के बैठक कर सर्व सम्मति से ललिता कंवर को हमर राज पार्टी की प्रत्याशी घोषित कर हमर राज पार्टी अपनी चुनावी तैयारी का अहसास दोनो राष्ट्रीय दल भाजपा – कांग्रेस को करा दी है,

ललिता कंवर वर्तमान में राजनांदगांव जिला पंचायत की सदस्य है, और वे 2023 विधानसभा के चुनाव में हमर राज पार्टी के तरफ से खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी रही, जिसने विधानसभा में लगभग 15 हजार वोट हासिल कर भाजपा – काग्रेस को चौका दिया था, अब एक बार फिर हमर राज पार्टी लोकसभा चुनाव मे ललिता कंवर को अपना प्रत्याशी बनाकर दोनो राष्ट्रीय दल भाजपा – कांग्रेस को अपनी उपस्थिति का ताल ठोक दिया है,

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *