Spread the love

राजनीतिक जानकारो का मानना है कि 8 विधानसभा वाली लोकसभा राजनांदगांव में,  इस बार चुनाव काफी दिलचस्प होगा,?

प्रहरी न्यूज़, राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े और हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट राजनांदगांव जहां दोनो राष्ट्रीय दल भाजपा – कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी की घोषणा कर दिए है, इस बार राजनांदगांव लोकसभा सीट काफी चर्चा में है, आखिर हो क्यू न जब इस लोकसभा सीट से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी जो बनाया है, वही भाजपा ने एक बार फिर सांसद संतोष पांडे पर दाव खेला है, अब इनमे से क्या जनता पांडे की मोदी गारंटी अपनाती है, या भूपेश पर करेगी भरोसा यह देखने वाली बात होगी,

जानकार कहते है भाजपा से उम्मीदवार और वर्तमान सांसद संतोष पांडे अपने पुरे कार्यकाल के दौरान जनता के बीच अपनी छवि कुछ खास नहीं बना पाए है,? पार्टी कार्यकर्ताओ के बीच भी सांसद पांडे की छवि कुछ खास नहीं है,? हालांकि सांसद पांडे राष्ट्रीय मुद्दो को लेकर संसद में मुखर जरुर रहे, पर लोकसभा क्षेत्र की जनता से सांसद पांडे की दुरी बनी रही,? राजनीतिक जानकार कहते है भाजपा ने वर्तमान सांसद संतोष पांडे को टिकट तो दे दी है, पर सांसद पांडे अपने चेहरे व काम के दम पर चुनाव नहीं लड़ रहे है,? वे 2019 की लोकसभा चुनाव में जैसे मोदी लहर मे नैय्या पार कर संसद पहुचे थे,? ठीक उसी तर्ज पर 2024 की इस लोकसभा चुनाव में राममय की भक्ति और मोदी की गारंटी पर चुनाव मैदान में खड़े है,? भाजपा सांसद व लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडे से उनके पुरे कार्यकाल के दौरान सबसे ज्यादा लोकसभा क्षेत्र के अधिकतर सरपंच काम को लेकर नाराज है,? जिसका सीधा नुकसान इस लोकसभा में देखने को मिल सकता है,?

पूर्व सीएम बघेल सोचते होंगे…

वही पूर्व सीएम भूपेश बघेल को लगता है कि राजनांदगांव लोकसभा से चुनाव जितना आसान है,? वे सोचते होंगे कि मैंने राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में 2 नए जिले का निर्माण किया है, सोचते होंगे कि 8 विधानसभा वाली संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का 5 विधायक है जिससे उन्हें लाभ मिलेगा, जो सिर्फ एक भ्रम ही है,?

राजनितिक जानकारो कि माने तो उनका सीधा कहना है, कि पूर्व सीएम व कांग्रेस से राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल सुरक्षित सीट के चक्कर में फस गए है,?  जानकर कहते है पूर्व सीएम बघेल के लिए भाजपा ने कोई खास मुद्दा ही नहीं छोड़ा है जिसे वे लोकसभा चुनाव में भुना पाए, 2023 छ,ग. विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जो वादा किया था एकात दो को छोड़कर सभी बड़े वादे को पूरा कर दिया है,? ऊपर से पूर्व सीएम भूपेश बघेल को जितना चुनौती भाजपा के सांसद प्रत्याशी संतोष पांडे नहीं दे रहे है, उससे ज्यादा चुनौती तो उनके अपने ही कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ता दे रहे है,? ज्ञात होगा विगत, पिछले कई दिनो से कांग्रेस पार्टी की एक मंचीय कार्यक्रम का विडियो तेजी से वायरल हुआ, उस वायरल विडियो में पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी मंच पर उपस्थित है, और उस मंच से सभा एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष  व जिले के दबंग कांग्रेस नेता सुरेन्द्र दाऊ ने पूर्व सीएम बघेल को ही खरी खोटी सुना दी, उस वायरल विडियो में साफ देखा सुना जा सकता है, कि सुरेन्द्र दाऊ ने यह कहने से भी नहीं चुके जब आप सीएम थे तो हम कार्यकर्ताओ कि एक भी नहीं सुनी,? आप मिलते भी नहीं थे,? आप अपने एक बड़का नेता को ही सम्मान दिया,? कहा है वो बड़का नेता, हम कार्यकर्ताओ की इस चुनाव में जरुरत क्या है, वो बड़का नेता ही आपको चुनाव जीता देगा,? ऐसे अनेको सब्दो से भरे मंच पर पूर्व सीएम व लोकसभा प्रत्याशी भूपेश को खरी खरी सुनाते हुए कांग्रेस नेता दाऊ ने अपनी पीड़ा उजागर किया,?  जिसके बाद कांग्रेस नेता सुरेन्द्र दाऊ को पार्टी का नोटिस फिर निष्काशित भी कर दिया,? दाऊ के निष्काशित होते ही पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बयान जिसने आग में और घी डालने का काम कर दिया,? पूर्व सीएम बघेल ने अपने दिए एक बयान में अपने ही पार्टी में स्लीपर सेल होना जैसी निरोधक सब्दो का इस्तमाल किया,? जिससे पूर्व सीएम भूपेश बघेल और सुरेन्द्र दाऊ के बीच का मामला और बिगड़ गया,? आज सुरेन्द्र दाऊ मिडिया के बातचीत में व विडियो जारी कर पूर्व सीएम कांग्रेस सांसद प्रत्याशी भूपेश बघेल को हार जीत की खुली चुनौती दे रहे है,?  इसी तरह कांग्रेस के कई नेता कार्यकर्ता बार बार विधानसभा के बाद लोकसभा में भी स्थानीय नेताओ को मौका न देकर राजनांदगांव लोकसभा से बाहर से लोकसभा प्रत्याशी बनाये जाने से नाराज चल रहे है, ऐसे में सांसद प्रत्याशी भूपेश बघेल की लोकसभा जीतने का भरोसा कैसे आसान होगा,?

बहरहाल दिल्ली का रास्ता आसान नहीं, राजनांदगांव लोकसभा के चाहे भाजपा से सांसद प्रत्याशी संतोष पांडे हो या कांग्रेस से सांसद प्रत्याशी भूपेश बघेल दोनो प्रत्याशी के बीच कड़ा मुकाबला होना तय है,

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *