Spread the love

आदिवासी नेता व हमर राज पार्टी जिलाध्यक्ष मनभावन सिंह उइके 12 अप्रैल से लगातार राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामो के दौरे पर रहेंगे,

राजनांदगांव – हमर राज पार्टी के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष आदिवासी नेता मनभावन सिंह उइके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है, कि वे 12 अप्रैल से लगातार राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामो का दौरा कर हमर राज पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती ललिता कंवर को जीत दिलाने मतदाता भाई बहनो से निवेदन करेंगे,

इसके साथ ही हमर राज पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए जिलाध्यक्ष उइके ने कहा है कि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान होना महज 15 दिन ही शेष है, ऐसे में सभी राजनितिक दल अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने अपनी पूरी ताकत लगा रहे है, आप भी हमर राज पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती ललिता कंवर को लोकसभा में विजयी बनाने कमर कस ले,

जारी विज्ञप्ति में हमर राज पार्टी के जिलाध्यक्ष उइके ने बताया है कि वे लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा खुज्जी, मोहला मानपुर, डोंगरगांव, डोंगरगढ़ चारो विधानसभा के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र का दौरा करेंगे, जहा हमर राज पार्टी के कार्यकर्ताओ को कड़ी मेहनत करने एवं सामाजिक मुख्याओ से मिलकर श्रीमती ललिता कंवर के पक्ष मे जोर शोर से प्रचार प्रसार करने निवेदन करेंगे,

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *