Skip to content
बाइक रैली के साथ केक काट कर मनाया गया बाबा साहब आंबेडकर जयंती, एकता और भाई चारे का दिया संदेश,
चौकी – 14 अप्रैल रविवार को बांधा बाजार और कोटरा के ग्राम वासियो व मूलनिवासी क्रांति मोर्चा और बौद्ध धर्म महार समाज ने मिल कर मनाई अम्बेडकर जी की जयंती, कार्यक्रम की शुरुआत गुण्डरदेही से झंडा रोहण करने के पश्चात बाइक रैली का अयोजन किया गया, जिसमे बांधा बाजार सहित आस पास के ग्रामीण भारी संख्या मे शामिल हुए, रैली बांधा बाजार नगर भ्रमण करते हुए पास के ग्राम जोरातराई पहुंची जहा बौद्ध धर्म महार समाज के द्वारा बाइक रैली का स्वागत किया, बाइक रैली मे शामिल मुलनिवसी क्रांति मोर्चा के संस्थापक युवराज नेताम के द्वारा भगवान गौतम बुद्ध व बाबा साहेब आंबेडकर की छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया,
बांधा बाजार के मुस्लिम समाज ने बाइक रैली का स्वागत कर रैली मे शामिल लोगो को शरबत पिलाकर कर, भाई चारे का दिया संदेश,
सामाजिक समरसता के लिए बांधा बाजार के गोंडवाना चौक में सतरंगी झंडा फहराया गया, वही कार्यक्रम का समापन कोटरा में सभा के माध्यम से किया गया, जहा बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए, बाबा साहब के द्वारा किए गए अमूल्य योगदान सहित संविधान की ताकत और अधिकारो पर कार्यक्रम में शामिल अतिथियों द्वारा उद्बोधन मे कहा गया, इस अवसर पर सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे, जिनमे बौद्ध धर्म महार समाज से दया शकर नदेश्वर, समाज प्रमुख जोगी राव खोबरागड़े, अमर दास, आशा देवी गायकवाड, विश्व दीप नदेश्व, गोपेश्वर, बिट्टू, जतिन, आकाश युके, संदीप मेश्राम, बंटी मेश्राम, विकास गायकवाड, देवेंद्र नदेश्वर, धर्मपाल, सुखदेव, मुश्ताक खान, तनवीर मेमन, शिराज खान, सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जसवंत गावड़े, मनभावन सिंह उईके, सुरेंद्र मंडावी, नंद कुमार गोंडिया, देश राम कोरार्म, पवन मंडावी, सुरेश रावटे, प्रकाश नेताम उपस्थित थे,