छुरिया – नगर में इस वर्ष दही लूट गोविंदा का पर्व कार्यक्रम भव्य रूप में करने का निर्णय जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने दिनांक 18 अगस्त को शीतला मंदिर प्रांगण में आहूत की गई बैठक में लिया गया। जिसमें क्रेन के माध्यम से स्कूल ग्राउंड में साज सज्जा, गाने, बाजे, डीजे के साथ गोविंदा दही लूट कार्यक्रम किया जावेगा।वही जो टोली दही लूट गोविंदा कार्यक्रम में हिस्सा लेकर दहीहंडी लूट लेगा उसे ₹21000 का इनाम भी रखा गया है। जो उसे मिलेगा।
नगर पटेल सुरेश पटोती और आनंद सिन्हा ने बताया कि वैसे तो प्रतिवर्ष दही लूट,कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाते हैं चूंकि नगर में दही लूट का कार्यक्रम जैसे होने चाहिए वैसा नहीं होता है और इस क्षेत्र के लोग डोंगरगढ़ दहीहंडी का कार्यक्रम देखने जाते हैं। छुरिया नगर के वरिष्ठ नागरिकों व जनप्रतिनिधियों के नए पहल से इस वर्ष नगर में विशाल रूप में दहीहंडी गोविंदा का कार्यक्रम का प्रस्ताव किया गया है जिसमें सभी नगरवासियों के द्वारा आर्थिक सहयोग लिया जाएगा व जनप्रतिनिधियों से निश्चित धनराशि लेने का प्रस्ताव भी उक्त बैठक में किया गया है। उन्होने बताया कि 3:00 दोपहर से रामसत्ता भजते हुए नगर भ्रमण करते करते चौंक चौराहे मे दही लुटते हुए शाम 7:00 बजे स्कूल ग्राउंड में टोली पहुंचेगी और विशाल दही लूट का कार्यक्रम मुख्य अतिथि व विशेष अतिथि के द्वारा फीता काटकर किया जाएगा। ग्राउंड में फुल लाइट की व्यवस्था भी होगी ऐसा कार्यक्रम नगर में पहले बार हो रहा होगा और यह शुरुआत होगी फिर प्रतिवर्ष इससे और अच्छा युवा वर्ग लोग करेंगे यही से प्रेरणा भी मिलेगी और परंपरा भी बनी रहेगी।
= बहु प्रतिक्षित माता संतोषी मंदिर का नवनिर्माण का भी प्रस्ताव इस बैठक में लिया गया है। जन्माष्टमी के दिन ही मंदिर निर्माण का भूमि पूजन किया जाएगा।
इस अवसर पर शिवकुमार चंद्रवंशी वरिष्ठ नागरिक, रितेश जैन अध्यक्ष मंदिर समिति ,सुरेश पटोती एवं आनंद सिन्हा नगर पटेल ,श्रीमती सीमा सिन्हा अध्यक्ष नगर पंचायत, मनोज यादव उपाध्यक्ष नगर पंचायत, मनभावन सिंह उइके पूर्व पार्षद, प्रकाश साहू पुर्व पार्षद रमेश कश्यप पार्षद ,योगेश्वर पटेल पार्षद, त्रिवेणी कुंभकार पार्षद ,भूषण नेताम पार्षद ,रोहित सिन्हा पत्रकार , टामेश कुंभकर पूर्व पार्षद,नाथू रजक , दशरथ कुंभकार ,हेमलाल सिन्हा सहित दर्जनों नागरिक बैठक में शामिल हुए।