Spread the love

देशभर के आठ संभाग के 420 खिलाड़ी सामिल,

छुरिया – राजनांदगाँव जिले धर्मनगरी डोंगरगढ़ में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में रीजनल कार्यालय भोपाल के तत्वावधान में 33वां तीन दिवसीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो खेल का आयोजन 02 सितम्बर से किया गया है। जिसमें प्रतिभागी खिलाड़ी के रूप में आठ संभाग 420 विद्यार्थी सामिल होंगे।
आयोजन के पहले क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के सहायक आयुक्त ने खेल स्थल का निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लिया। राजनांदगांव जिले के धर्मनगरी डोंगरगढ़ में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 33 वां राष्ट्रीय ताईक्वांडो 2024 खेल आयोजन होने से पहले क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त लेखराज मीना,जवाहर नवोदय विद्यालय धमतरी के प्राचार्य मनोज कुमार विद्यार्थी ,दुर्ग के प्राचार्य डॉ.संजय कुमार सिन्हा,रायपुर के उप-प्राचार्य स्वप्ना घोषाल एवं स्थानीय प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने कार्यक्रम से पूर्व तैयारी का क्रमवार ब्यौरा लिये तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्यों का योगदान आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में कोई कमी नही होनी चाहिए। इसमें सभी को अपने अपने दायित्वों का निर्वहन को पूर्ण करना तथा सकारात्मक सहयोग करना है। यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है इसमें देश भर के विद्यार्थी,अनुरक्षक और टीम के कोच भी उपस्थित रहेंगे।इसलिए सभी को अपनी- अपनी जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से निभाना है तभी यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हो पाएगा।
राष्ट्रीय ताईक्वांडो मीट 2024 में देश भर से आठ संभाग के 420 विद्यार्थी एवं 48 अनुरक्षक सामिल होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ आज 2 सितंबर को सोमवार को प्रातः 9.00 बजे से होगा। जिसके मुख्य अतिथि -संतोष पाण्डे सांसद लोकसभा क्षेत्र राजनांदगांव होंगे। विशेष अतिथि- रामजी भारती पूर्व विधायक, विनोद खांडेकर पूर्व विधायक, मनोज मरकाम अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़, लेखराज मीना सहायक आयुक्त न.वि.स. भोपाल रायपुर क्लस्टर उपस्थित रहेंगे।
तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का समापन 04 सितंबर बुधवार को होगा। जिसके मुख्य अतिथि- संजय अग्रवाल (आई.ए.एस.) कलेक्टर राजनांदगांव होंगे। विशेष अतिथि- दिलराज प्रभाकर (सी. सी. एफ.) कांकेर रेंज, एस.जयवर्धने (आई.ए.एस.) कलेक्टर मोहला-मानपुर -अंबागढ़ चौंकी होंगे।उक्त आयोजन आठ संभाग के 8 टीम,8 टीम मैनेजर की उपस्थिति में सहायक आयुक्त लेखराज मीणा के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक संपन्न होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *