राष्ट्रीय ताइक्वांडो मीट का हुआ जानदार शुभारंभ,
छुरिया – जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में 33वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो मीट 2024- का शुभारंभ कल 02 सितम्बर से प्रारंभ क्षेत्रीय सांसद संतोष पाण्डे के हाथों ध्वजारोहण के साथ हुआ। मार्च पास्ट व मशाल प्रज्वलन करने के पश्चात शपथ ग्रहण कराया। खेल के शुभारंभ की अनौपचारिक घोषणा की गई।शांति के प्रतीक कबूतर को नील गगन में छोड़ा गया।

सभागार में दीप प्रज्वलन एवं मां शारदा की वंदना की गयी। विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अथिति सहित समस्त अतिथियों को बैच लगाया गया। इसके बाद क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के सहायक आयुक्त लेखराज मीणा ने स्वागत भाषण में कहा कि खेल के माध्यम से शारीरिक,बौद्धिक और मानसिक विकास होता है उसके बाद सांसद संतोष पाण्डेय ने नवोदय के गुणवत्ता के बारे में कहा कि यहां सभी कार्य बड़े पारदर्शिता के साथ किया जाता है। नवोदय विद्यालय में श्रेष्ठ नागरिक का निर्माण शिक्षकों द्वारा किया जाता है। विद्यार्थियों को अनुशासन का पालन कर अपने कर्तव्यों का पालन चाहिए। उन्होंने देश भर से आए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।मुख्य अतिथि श्री पाण्डेय सहित सभी अतिथियों को शाल,श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ।पालक संघ के सदस्य संजय नंदा एवं त्रिलोक चौरे को भी शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय कबीरधाम के विद्यार्थियों के द्वारा मराठी ‘लोकनृत्य गोंधड़’ की प्रस्तुति दी गई, जो की गोंड़ आदिवासियों द्वारा अपने कुल देवी को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है की शानदार प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्राचार्य संजय कुमार मंडल के द्वारा राष्ट्रीय स्तर के इस ताइक्वांडो मीट 2024 को सफल बनाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उन्होने कहा कि यह कार्यक्रम क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के ऊर्जावान सहायक आयुक्त लेखराज मीणा तथा उनके टीम मेंबर मनोज कुमार विद्यार्थी प्राचार्य ज.न.वि. धमतरी, डॉ.संजय कुमार सिन्हा प्राचार्य ज.न. वि.दुर्ग, स्वप्ना घोषाल उप प्राचार्य ज.न. वि. रायपुर के सफल नेतृत्व में संपन्न हुआ।राष्ट्रगान के पश्चात उद्घाटन समारोह के समापन की घोषणा की गई।