Spread the love

छुरिया – शासकीय मदिरा भट्ठी छुरिया मे शराब मे पानी मिलाकर बेचने की लगातार शिकायत मिल रही है,जिससे शराब पीने वाले लोगो का गुस्सा दिनबदीन बढ़ते जा रहा है, शराब प्रेमियो ने बताया कि पानी की शिकायत ज्यादातर सफेद की क्वाटर मे है, पीने वाले लोग बताते है, क्वाटर मे आधा पानी भर कर बेच रहे है, वही शराब प्रेमियो का आबकारी अधिकारियों पर भी गुस्सा फूट रहा है वे कहते है आबकारी अधिकारी जंगल या किसी अन्य जगह बैठ कर पीने वाले लोगो व घर ले जा रहे दो चार पौव्वा वालो पर बेवजह आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर अवैध वसूली करते है, जिससे उन्हें कई कानूनी व आर्थिक परेशानियो का सामना करना पड़ता है और इधर शराब भट्टी मे काम करने वाले कर्मचारी द्वारा क्वार्टर मे पानी मिलाकर बेच रहे है, शराब प्रेमियो की मांग है इसकी जांच कर पानी मिलाने वाले कर्मचारियो पर जल्द कार्यवाही हो,

ऐसे मे आबकारी विभाग को चाहिए की वे इस मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच करे, ताकि शराब प्रेमियो की समस्या को दूर किया जा सके,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *