Spread the love

छुरिया – प्रदेश मे होने वाले आगामी नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनावो के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत ब्लाक एवं तहसील मुख्यालय छुरिया के अधिकारियों द्वारा मतदाता जागरुकता पर 18 वर्षीय स्कूली बच्चो व नागरिको को शपथ दिलाई,
आयोजन नगर पंचायत छुरिया स्थित स्वामी आत्मानंद हिन्दी/इंग्लिश स्कूल मे किया गया, जहां छुरिया तहसीलदार श्री विजय कोठारी ने स्कूली बच्चो सहित आयोजन मे उपस्थित अन्य अधिकारी कर्मचारी और नागरिको को मतदाता सूची मे नाम जुड़वाने व भय मुक्त लोभ मुक्त मतदान करने की शपथ दिलाई,
इस अवसर पर तहसीलदार श्री कोठारी के अलावा जनपद पंचायत छुरिया की सीईओ मैडम, नायब तहसीलदार, नगर पंचायत सीएमओ, प्राचार्य श्री एच के खिलारी, छ.ग. जनसंपर्क विभाग अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार मनभावन सिंह उईके, सहित तहसील स्टाफ, जनपद स्टाफ, नगर पंचायत स्टाफ, स्कूल स्टाफ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका मौजूद थे,

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *