Spread the love

कांग्रेस के सात पार्षद व एक निर्दलीय पार्षद ने नही ली पद और गोपनीयता की शपथ,

प्रहरी न्यूज छुरिया – नगर पंचायत छुरिया के निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदो को पद एवं गोपनीयता की शपथ एसडीएम डोंगरगांव के द्वारा दिलाये जाने की शासकीय आयोजन आज दिनांक 08 मार्च समय संध्या 4:30 बजे से निहित थी, शपथ कार्यक्रम के आयोजन मे जब कांग्रेस के सात पार्षदो सहित एक निर्दलीय पार्षद ने भाजपा के निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदो के साथ शपथ नही लेने की बात अधिकारियो को कही गई और निहित समय व स्थान पर उक्त आठो पार्षद उपस्थित नहीं हुए, जिसके बाद एसडीएम डोंगरगांव द्वारा अध्यक्ष अजय पटेल सहित भाजपा पार्षद बिंदु साहू, टामेश्वर कुंभकार, ललिता बाई कुंभकार, गौरी सिन्हा, सलूजा कोमरे, दानेश्वर मंडावी, भूषण नेताम, को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई,

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के आयोजन मे बड़ी संख्या मे भाजपा के बड़े छोटे नेता उपस्थित थे, जिसमे प्रमुख रूप से दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव, प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गाँधी, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रमेश पटेल,

वरिष्ठ भाजपा नेताओ मे ….  नीलू शर्मा, एमडी ठाकुर, चंद्रिकाप्रसाद डडसेना, अशोक चौधरी, रविन्द्र वैष्णव, सुरेन्द्र सिंह भाटिया, लक्की भाटिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू, नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा, कैलाश शर्मा, रामकुमार गुप्ता, शेखर भरतद्वाज, रघवीर वाधवा, अशोक मालेकर, छोटू देवागन, अशोक मरकाम, नैनसिंग पटेल, सलमान खान, रहमान खान, हनीफ कुरैशी, विक्रांत ठाकुर, मोनू गुप्ता, रवि यदु, सहित सैकड़ो भाजपा नेता सहित नगर की महिला पुरुष भी उपस्थित थे, इसके अलावा अधिकारियो में एसडीएम डोंगरगांव, तहसीलदार छुरिया विजय कोठारी, सीएमओ छुरिया, टीआई छुरिया भुआर्य, टीआई बाघनदी मिश्रा, सहित राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर पंचायत विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे,

पार्षदो मे ये आज नही लिए शपथ,

दीपक जगने, रोशन रजक, मो. वाशीम, भावना राधे ठाकुर, अशरफ खान, मनोज यादव, सोनू खान, सभी कांग्रेस पार्षद एवं एक निर्दलीय अनिल लारोकर, इन आठो पार्षदो ने आज अपनी पद एवं गोपनीयता की शपथ नही ली,

बहरहाल अब देखना ये होगा कि बचे हुए इन आठो पार्षदो का शपथ एसडीएम डोंगरगांव एवं सीएमओ छुरिया कब और किस दिन कराएँगे,?

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *