Spread the love

भूषण नेताम बने छुरिया नगर पंचायत उपाध्यक्ष, आदिवासी समाज मे खुशी की लहर,

प्रहरी न्यूज  छुरिया – नगरीय निकाय के चुनाव मे इस बार भाजपा का प्रदेश भर मे एकतरफा माहौल देखने को मिला तो वही कांग्रेस का काफी खराब प्रदर्शन रहा, पुरे प्रदेश के नगरीय क्षेत्रो मे भाजपा का ही महापौर, अध्यक्ष व पार्षदो की जीत हुई है,

नगर पंचायत छुरिया मे भी तीन पंचवर्षीय के लंबे कार्यकाल बाद भाजपा अपना अध्यक्ष बनाने मे सफल हुई, इसके पूर्व नगर पंचायत गठन बाद से कांग्रेस अपना कब्ज़ा जमाये हुए थे, वर्तमान के चुनाव मे भाजपा प्रत्याशी अजय पटेल ने अपनी बेहतर रणरीति और प्रदर्शन से कांग्रेस के अपने प्रतिबन्धि रितेश जैन को एकतरफा मात देते हुए लगभग 7 सौ वोटो से विजयी हुए,

वही 15 वार्ड वाली नगर पंचायत छुरिया मे इस बार भाजपा के 07 और कांग्रेस के भी 07 पार्षद जीत कर आये, वार्ड क्रमांक 06 से 01 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव जीतने में सफल हुए, ऐसे मे कयास लगाया जा रहा था कि इस बार नगर उपाध्यक्ष का चुनाव दिलचस्प होगा और निर्दलीय पार्षद की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी, हालांकि चुनाव में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला और एकतरफा भाजपा अपना उपाध्यक्ष बनाने मे कामयाब रहा,

प्रशासन द्वारा नगर पंचायत छुरिया के निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदो का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम 08 मार्च को रखा था, जहां भाजपा के ही अध्यक्ष व पार्षदो ने शपथ ग्रहण किए, वही कांग्रेस पार्षदो सहित निर्दलीय पार्षद ने 08 मार्च के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से दुरी बना ली थी,

प्रशासन ने उपाध्यक्ष चुनाव के लिए 11 मार्च समय 11:30  बजे से दोपहर 02 बजे तक चुनाव कि संपूर्ण प्रक्रिया निहित की गई थी, तथा 11 मार्च को ही शपथ नही लिए पार्षदो को चुनाव पूर्व शपथ दिलाया जाना था, जो आज संपन्न हुआ,

चुनाव पूर्व शपथ नही लिए पार्षदो को एसडीएम डोंगरगांव ने शपथ दिलाया जिसके बाद चुनाव की प्रक्रिया  शुरू हुआ भाजपा ने उपाध्यक्ष पद हेतु वार्ड नं. 15 से जीत कर आये आदिवासी समुदाय से पार्षद भूषण नेताम को अपना उम्मीदवार बनाया, तो कांग्रेस ने वार्ड नं. 05 से पार्षद बने सोनू खान को अपना उम्मीदवार बनाया, चुनाव प्रक्रिया अनुसार दोनो दलो के पार्षदो ने अपने मत डाले वही निर्दलीय पार्षद अनिल लारोकर ने उपाध्यक्ष चुनाव से दुरी बनाते हुए अपना मत देने ही नही पहुचे, इस तरह उपाध्यक्ष पद हेतु अध्यक्ष मिलाकर कुल 15 वोट ही डले, जिससे यह स्पस्ट हो गया था कि भाजपा के भूषण का उपाध्यक्ष बनना तय है, जीत की सोच लिए बैठे भाजपा कार्यकर्ता व नेताओ के चेहरे मे दोगुनी खुशी तब और बड गई जब रिजल्ट कि घोषणा कि गई रिजल्ट एकतरफा था, भाजपा के भूषण को अपने 01 अध्यक्ष सहित पुरे 07 पार्षदो का पूरा मत मिला इसके आलावा कांग्रेस के तीन पार्षदो ने भी भूषण के पक्ष मे मतदान कर क्रास वोटिंग किया, जिससे भाजपा के भूषण नेताम को 11 वोट मिले, वही कांग्रेस के सोनू खान को मात्र 03 वोट ही मिल पाया, 01 वोट रिजेक्ट हुआ,

इस तरह 11 – 03 से भाजपा उम्मीदवार भूषण नेताम को नगर पंचायत छुरिया का उपाध्यक्ष चुना गया, भूषण नेताम के उपाध्यक्ष बनने से भाजपा नेता, कार्यकर्ताओ सहित आदिवासी समाज मे भी खुशी का माहौल है,

उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान भाजपा से जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व चुनाव प्रभारी दिनेश गाँधी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, वरिष्ट भाजपा नेता रविन्द्र वैष्णव, पूर्व न.प. उपाध्यक्ष रोमी भाटिया,  भाजपा नेता गोलू सूर्यवंशी, मायाराम साहू, मोनू गुप्ता, सलमान खान, आबिद मेमन,

कांग्रेस से ब्लाक अध्यक्ष रितेश जैन, कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार सिन्हा, जिला महामंत्री चुम्मन साहू, कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी, पूर्व न.प. अध्यक्ष  सतीश पटेल, सहित भाजपा – कांग्रेस के जिले व ब्लाक स्तर के छोटे बड़े नेता व नगरवासी उपस्थित थे,

बहरहाल नगर पंचायत छुरिया मे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष भाजपा का सांसद भाजपा का केंद्र व राज्य मे सरकार भाजपा की, क्या नगर के 15 वर्षो का अँधेरा छटेगा, क्या भ्रष्टाचार मिटेगा, नगर मे क्या विकास की गंगा बहेगी, अब देखना होगा नगर मे विकास की स्पीड क्या होगी,

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *