Spread the love

प्रहरी न्यूज  छुरिया – विगत माह जनपद पंचायत छुरिया का चुनाव संपन्न हुआ था, जिसमे 25 जनपद क्षेत्रो से अपनी जीत दर्ज कर आये जनपद सदस्यो ने विगत दिनो हुए जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव मे अपना मत देकर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुन लिए थे, जिसमे क्षेत्र क्रमांक -14 कुहीकला से जनपद सदस्य निर्वाचित होकर आये श्री संजय कुमार सिन्हा को अध्यक्ष एवं क्षेत्र क्रमांक -13 बुचाटोला से जनपद सदस्य निर्वाचित श्री प्रशांत ठाकुर को उपाध्यक्ष, सदस्यो द्वारा अपना मत देकर चुना गया था,

जिसका आज 11 मार्च मंगलवार को जनपद पंचायत के सामुदायिक भवन मे नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष श्री संजय कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष श्री प्रशांत ठाकुर एवं जनपद सदस्यो का पदभार ग्रहण व प्रथम सम्मलेन रखा गया था, जहां अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सभी 23 जनपद सदस्यो ने बारी – बारी से अपना परिचय देते हुए प्रथम सम्मलेन मे शामिल थे, जिसके बाद पदभार ग्रहण कर सभी ने छुरिया जनपद पंचायत मे अपनी पारी की शुरुआत की,

जनपद के प्रथम सम्मलेन व पदभार ग्रहण कार्यक्रम के साक्षी बने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गाँधी, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल, वरिष्ट भाजपा नेताओ में एमडी ठाकुर, चन्द्रिका प्रसाद डडसेना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, रविन्द्र वैष्णव, रोमी भाटिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, मंडल अध्यक्ष कामता साहू, मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू, हिरेन्द्र साहू, कैलाश शर्मा, राम कुमार गुप्ता, शेखर भरतद्वाज, सुन्दर साहू, घासी साहू, हनीफ कुरैशी, गोलू सूर्यवंशी, मोनू गुप्ता, राजेश्वर ध्रुव, अशोक मालेकर, भूखन धनकर, कुमार साय, ललित साहू, मनीष त्रिपाठी, सलमान खान, गौरव अग्रवाल, कांतिलाल साहू, टीकम साहू, आबिद मेमन, नैनसिंग पटेल, सोहन साहू, पदम भूषण साहू, सोनू कसेर, अशोक ठाकुर सेन, सिवा मिश्रा, बोनी पटेल, इसके अलावा जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी सहित पुरे छुरिया जनपद क्षेत्र के महिला पुरुष भारी संख्या मे उपस्थित थे,

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *