Spread the love

छुरिया : जिला राजनांदगांव के छुरिया विकास खंड से लगे हुए ग्राम पंचायत घोघरे के दिव्यांग युवा टेक राम सलामे ने गांव मे पल्स पोलियों,पोलियो मुक्त अभियान मे आपने गांव के बच्चों को पोलियो केंद्र आंगनवाड़ी तक ले जाकर स्वयं पल्स पोलियों का ड्रॉप बच्चों को पिलाया। टेकराम के इस कार्य से गांव मे दिनभर चर्चा पर बना रहा। टेकराम सलामे लगातार शिक्षा अभियान ,पल्स पोलियों, कुपोषण,मतदाता जागरूकता, जल संरक्षण, स्वच्छता, नारी सशक्तिकरण, नशा मुक्ति अभियान जैसे विभिन्न कार्यों से लोगों को जोड़ने का कार्य कर रहा है। जिसके फलस्वरूप उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में सम्मानों से नवाजा जा रहा है।

टेकराम सलामे 15 साल पहले इसी पोलियो बीमारी की वजह से हुआ है 85% दिव्यांग,

टेकराम सलामे से पूछने पर बताया कि कक्षा पहली से लेकर कक्षा पांचवी तक आम बच्चों की तरह खेल कूद और चल सकता था। फिर कक्षा छटवी से लेकर आठवीं तक डंडा पड़कर चला उसके पश्चात कक्षा नवमी ऑपरेशन कराया उसके बाद अभी बैसाखी, ट्राई साइकिल के सहायता से चलता है अभी वह शारीरिक रूप से 85% दिव्यांग है जो अपने हाथों से लिख नहीं सकता। टेकराम सलामे ने अपने जैसे पोलियो से ग्रसित बच्चे न हो ऐसा अभियान लेकर चल रहा है। टेकराम सलामे निश्चित ही युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। हमेशा युवाओं में एक नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। हम सब इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत घोघरे के मितानिन श्रीमती सावित्री बाई नेताम, श्रीमती जानकी बाई साहू ग्राम के वरिष्ठ लोग और बच्चे शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *