Spread the love

न्योता भोज में सामिल हुए बच्चे,शिक्षक,सीएसी व सरपंच,
छुरिया – स्कूल शिक्षा विभाग के प्रत्येक जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन कराने के लिए सदैव अग्रणी भूमिका निभाने हेतु तत्पर रहने वाले शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी के नवाचारी उच्च वर्ग शिक्षक दिनेश कुमार कुरेटी ने अपने शाला के समस्त बच्चों को न्योता भोज कराकर स्कूल शिक्षा विभाग के मंशानुरूप शासकीय योजना में सहभागिता प्रदान किया।
मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के मंशानुरूप शासकीय शालाओं में अध्ययनरत बच्चों के शारीरिक दुर्बलता एवं कुपोषण को दूर करने के लिए न्योता भोज का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी के रचनात्मक कार्य करने वाले उच्च वर्ग शिक्षक शिक्षक दिनेश कुमार कुरेटी ने अपनी पत्नी श्रीमती आशा कुरेटी के जन्मदिन पर अपने शाला के समस्त बच्चों को आंशिक न्योता भोज के तहत गत 2 मार्च को खीर-पुड़ी एवं अन्य भोज्य खिलाकर शाला के अन्य शिक्षकों एवं नागरिकों को न्योता भोज कराने का संदेश दिया। न्योता भोज में सामिल सरपंच डोमेन कुमार पटेल एवं संकुल समन्यक मूलचंद मंडावी ने इस पूणित कार्य के लिए शिक्षक श्री कुरेटी को बधाई दी।


न्योता भोज में शाला के 124 बच्चे,सरपंच डोमेन कुमार पटेल, संकुल समन्यक मूलचंद मंडावी,पाॅक्सो निगरानी समिति के अध्यक्ष भवन सिंह ठाकुर,शाला के प्रधानपाठक यु.एस. मंडावी,शिक्षक गण तिलक राम बढ़ई, एस.आर.कार्ते,आर.के.साहू,सी.एल. भूआर्य,जे.एन.नेताम,रसोईया गण चित्रा कोर्राम, चैती साहू, नरबदिया पटेल एवं सफाई कर्मचारी गजेन्द्र कोहकट्टा सामिल हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *