Spread the love

प्रहरी न्यूज छुरिया – छुरिया विकासखंड के वनांचल के ग्राम मोरकुटंब में युवा मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया गया था,इस कार्यक्रम के समापन अवसर के मुख्यतिथि जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि
कबड्डी खेल खेलने से शारीरिक, मानसिक और सामाजिक,तीनों तरह के फायदे मिलते हैं। मुख्य लाभ इस प्रकार हैं शारीरिक लाभ
ताकत और सहनशक्ति बढ़ती है।
शरीर में लचीलापन आता है। तेज़ दौड़ने और छलांग लगाने की क्षमता विकसित होती है। फेफड़ों और दिल की कार्यक्षमता बेहतर होती है क्योंकि इसमें साँस रोककर खेलना पड़ता है । मोटापा, डायबिटीज़ और हृदय रोग जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है। मानसिक लाभ एकाग्रता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। आत्मविश्वास बढ़ता है। तनाव कम होता है और मन प्रसन्न रहता है। सामाजिक लाभ टीम भावना और सहयोग की आदत पड़ती है। अनुशासन और नियमों का पालन करना सीखते हैं।ग्रामीण और शहरी स्तर पर लोगों को जोड़ने का माध्यम बनता है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने का अवसर मिलता है।
इस तरह कबड्डी खेल संपूर्ण व्यायाम है, जिसमें शरीर और मन दोनों का संतुलित विकास होता है। इस कार्यक्रम को अशोक मरकाम महामंत्री मंडल भाजपा छुरिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मायाराम साहू,हरदेव कतलाम,ज्ञानसिंह शोरी,अशोक सेन, मोनेश साहू,सरपंच,उपसरपंच,जयसिंह पटेल सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *