Spread the love

प्रहरी न्यूज रायपुर –  छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य क्षेत्र में शुक्रवार को 208 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, इनमें 110 महिलाएं और 98 पुरुष शामिल हैं,

Over 200 Naxalites surrender in Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai Hindi News Today

इन सभी को सरकार की पुनर्वास योजना का लाभ मिल सकेगा इसके साथ ही अबूझमाड़ का अधिकांश हिस्सा नक्सली प्रभाव से मुक्त हो जाएगा और बड़ी संख्या में नक्सलियों के सरेंडर के बाद माना जा रहा है कि उत्तरी बस्तर में काफी हद तक नक्सलवाद  से मुक्ति भी मिलेगी, अब केवल दक्षिणी बस्तर के इलाके ही बचा है,

आत्मसमर्पण के दौरान कुल 153 हथियार भी अधिकारियों को सौंपे गए, इन हथियारों में 19 एके-47 राइफल, 17 एसएलआर राइफल, 23 इंसास राइफल, 1 इंसास एलएमजी, 36 .303 राइफल, 4 कार्बाइन, 11 बीजीएल लॉन्चर, 41 बारह बोर सिंगल शॉट गन और 1 पिस्तौल शामिल है,

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि इस बड़े आत्मसमर्पण के बाद उत्तर बस्तर में नक्सल गतिविधियों का लगभग अंत हो गया है, अधिकारियों ने बताया कि अब अभियान का अगला चरण दक्षिण बस्तर पर केंद्रित होगा, ताकि छत्तीसगढ़ को पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त कराया जा सके,

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *