Spread the love

सरस्वती शिशु मंदिर छुरिया में अभिभावक सम्मेलन आयोजित,

प्रहरी न्यूज छुरिया :- सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुरिया में अभिभावक सम्मेलन संपन्न हुआ । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजनांदगाँव के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी थे। अध्यक्षता सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय समिति के अध्यक्ष दीपचंद जैन ने किया। विशिष्ट अतिथि डोंगरगांव के जनपद अध्यक्ष रंजिता पडौटी,विद्यालय समिति के कोषाध्यक्ष सुन्हेर कुंभकार, शिक्षक बलराम चंद्रवंशी,बूचाटोला के सरपंच अलेंद्र चंद्रवंशी एवं अभिभावक प्रभूदास साहू भोलापुर थे।

प्रारंभ में अतिथियों द्वारा भारत माता, सरस्वती एवं पवित्र ओम के तेल चित्र का पूजा अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया ।अतिथि परिचय के बाद स्वागत कार्यक्रम संपन्न हुआ ।विद्यालय के प्राचार्य द्वारा अभिभावक सम्मेलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बालक का समग्र विकास तभी संभव है जब बालक, पालक एवं आचार्य इन तीनों में सामंजस्य स्थापित होगा। मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान दिनेश गांधी जी ने कहा जिस प्रकार से घड़ी में तीन सुई होती है तीनों का अपना-अपना महत्व है एक सुई खराब होने पर उस घड़ी का महत्व नहीं होता ठीक उसी प्रकार से बच्चों की विकास में छात्र ,आचार्य एवं पालक में समन्वय अत्यंत आवश्यक है जो शिक्षा विद्यालय में दी जाती है उसका क्रियान्वयन घर में हो रहा है कि नहीं हो रहा है या देखना जरूरी है ।सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षा के साथ संस्कार भी दिया जाता है। विशिष्ट अतिथि बलराम चंद्रवंशी ने उद्बोधन में कहा कि पालक होने के नाते बच्चों की संगति,खान – पान,रहन – सहन पर भी ध्यान देना आवश्यक है।
बच्चों के समग्र विकास हेतु पालक दिनेश कुरेटी सर,सरपंच अलेंद्र चंद्रवंशी ,श्रीमती बेला चंद्रवंशी मैडम ,श्री भलेंद्र सर ,श्री कोर्राम सर एवं श्रीमती रजक मैडम ने अपना सारगर्भित बहुमूल्य सुझाव दिए। कार्यक्रम में बहन कु. गीतिका कुरेटी एवं साथियों ने स्वागत गीत, बहन कु. चेष्टा एवं साथियों ने शिक्षाप्रद समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम मे लगभग 175 अभिभावक बंधु – भगिनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य युवराज साहू ने किया।आभार प्रदर्शन प्रधानाचार्य लोकराम साहू ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त आचार्य – दीदियों का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम में अभिभावकों के अलावा विद्यालय के समस्त आचार्य एवं दीदीगण उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *