Spread the love

प्रहरी न्यूज छुरिया कल्लूटोला परिक्षेत्र में आदिवासी ध्रुव गोंड समाज का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने पद की शपथ लेकर समाज की सेवा और विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, विभिन्न परिक्षेत्रों के प्रतिनिधि तथा ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
समाज के नए पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर श्री रघुवीर सेवता को जिम्मेदारी सौंपी गई, श्री सेवता परिक्षेत्र का लगातार तीसरा बार अध्यक्ष नियुक्त हुए है, उपाध्यक्ष के रूप में श्री द्वारका प्रसाद पोर्ते और श्री देशराम कोर्राम को चुना गया है।
संचालक के रूप में श्री हिरासिंह मंडावी और श्री नंदलाल खुसरो नियुक्त हुए।
संरक्षक मंडल में श्री गौतम मंडावी, श्री नरेंद्र मंडावी, श्री विनायक मंडावी और श्री अमर सिंह मंडावी को जिम्मेदारी दी गई।
कोषाध्यक्ष के रूप में श्री धन्नालाल मंडावी और श्री मनराखन श्याम को नियुक्त किया गया।
महामंत्री पद पर श्री रुमण पोटाई और श्री सुखीराम नेताम, जबकि सचिव के रूप में श्री बलवंत सिंह पोर्ते और श्री नेकराम मंडावी को जिम्मेदारी दी गई।
संगठन मंत्री के रूप में श्री उद्धव अरकरा और श्री भोलाराम नेताम तथा सांस्कृतिक सचिव के रूप में श्री श्रवण मंडावी और श्री लखन कोर्राम को नियुक्त किया गया।
मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी श्री दिलीप नेताम को सौंपी गई।
युवा प्रभाग में अध्यक्ष पवन मंडावी, उपाध्यक्ष प्रकाश कुंजाम, सचिव तुलाराम नेताम और दीनूराम नेताम, मीडिया प्रभारी नेतराम सलामे और कुश मंडावी, महामंत्री सुनेस मंडावी और मनीष मंडावी, तथा संगठन मंत्री रोनित मंडावी और किशन मंडावी बनाए गए।
महिला प्रभाग में अध्यक्ष श्रीमती विशाखा मंडावी, उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता बाई कोर्राम, महामंत्री श्रीमती मीना बाई नेताम और श्रीमती देसरी बाई, तथा सचिव श्रीमती माना बाई कतलाम और सुनेती बाई कुंजाम को जिम्मेदारी दी गई।
इस अवसर पर समाज प्रमुख श्री मदन नेताम (अध्यक्ष ओराडबांध महासभा), श्री दिनेश कुरेटी (अध्यक्ष कोयतूर समाज), श्री राजेश्वर ध्रुव (परिक्षेत्र अध्यक्ष), श्री मदन खुडश्याम, श्री मनभावन सिंह उईके सहित समाज के अन्य वरिष्ठ सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर समाज के विकास, एकता और परंपराओं के संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री उद्धव अरकरा ने किया। इस अवसर पर कल्लूटोला परिक्षेत्र सहित अन्य परिक्षेत्रों से आए समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साह और सामाजिक एकता से परिपूर्ण रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *