Spread the love

प्रहरी न्यूज छुरिया। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता चंद्रिका प्रसाद डड़सेना जी के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल MMI Narayana Multispeciality Hospital, रायपुर पहुँचे।
इस दौरान माननीय मंत्री जी ने चिकित्सकों से विस्तृत चर्चा कर डड़सेना जी के स्वास्थ्य एवं चल रहे उपचार की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों को सर्वोत्तम एवं समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि वे शीघ्र स्वस्थ हो सकें।
स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने अस्पताल में उपस्थित परिजनों से भी भेंट कर कुशलक्षेम पूछा और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उनके इस आत्मीय व्यवहार से परिजनों एवं समर्थकों में संतोष का भाव देखा गया।
प्रदेश सरकार के मंत्री द्वारा वरिष्ठ नेता के स्वास्थ्य को लेकर गंभीरता और संवेदनशीलता प्रदर्शित किए जाने से कार्यकर्ताओं में सकारात्मक संदेश गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *