प्रहरी न्यूज छुरिया। नगर पंचायत छुरिया के अध्यक्ष अजय पटेल एक बार फिर जनहित के प्रति अपनी संवेदनशीलता और सक्रिय नेतृत्व के लिए सराहे जा रहे हैं। वर्षों से लंबित शासकीय राशन दुकान की मांग को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने त्वरित पहल की, जिसका परिणाम आज वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 में नवीन शासकीय राशन दुकान के शुभारंभ के रूप में सामने आया।
अध्यक्ष अजय पटेल ने न सिर्फ़ मांग को शासन तक पहुँचाया, बल्कि लगातार समन्वय और प्रयास कर इसे धरातल पर उतारने का कार्य किया। उनकी सोच का केंद्र आम नागरिक की सुविधा रही—जिससे अब नगर पंचायत के वार्ड 1, 2, 3, 4, 14 एवं 15 के सैकड़ों परिवारों को राशन प्राप्त करने में सहूलियत मिलेगी।
स्व-सहायता समूह को संचालन सौंपकर उन्होंने महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दिया, जो उनके दूरदर्शी और समावेशी नेतृत्व का परिचायक है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अजय पटेल के अध्यक्ष बनने के बाद नगर पंचायत में विकास कार्यों को नई गति मिली है और जनता की आवाज़ को प्राथमिकता मिल रही है।
राशन दुकान का शुभारंभ न सिर्फ़ एक सुविधा की शुरुआत है, बल्कि यह अध्यक्ष अजय पटेल के उस संकल्प को दर्शाता है, जिसमें “जनता की जरूरतें ही विकास की असली पहचान हैं।