Spread the love

प्रहरी न्यूज राजनांदगांव: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के जिला संयोजक एवं सह-संयोजकों की घोषणा की गई है। इसके तहत खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलरगोंदी निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री आलोक मिश्रा को राजनांदगांव जिले का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

श्री मिश्रा लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय रहकर विभिन्न पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।

श्री आलोक मिश्रा के जिला संयोजक बनने पर खुज्जी विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

इस नियुक्ति में श्री अनिरुद्ध चंद्राकर और श्री बोधीराम साहू को सह-संयोजक बनाया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *