Spread the love

45 हेक्टेयर को 281 हेक्टेयर दर्शाने के आरोप?

प्रहरी न्यूज छुरिया – खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खोभा में कथित चना फसल बीमा घोटाले मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर लगातार जारी है?

जानकारी अनुसार, लगभग 45 हेक्टेयर के वास्तविक रकबे को बढ़ाकर 281 हेक्टेयर दिखाने का मामला है? जिससे लाखों रुपये के बीमा भुगतान में अनियमितता की गई है?

इस मामले की खबरें लगातार अखबारों, सोशल मीडिया और पोर्टल न्यूज में प्रकाशित हो रही हैं, जिसके बाद जानकारी मिल रही है कि जिला प्रशासन ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है, 

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले की जांच की जिम्मेदारी कृषि विभाग के एसडीओ को सौंपी गई है, हालांकि जांच टीम में राजस्व विभाग के अधिकारियों को शामिल न किए जाने से पारदर्शिता को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं,

स्थानीय लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारी द्वारा अपने ही विभाग की जांच करने से निष्पक्षता पर संदेह है?

वही एक और सवाल जनता उठा रहा है कि छोटी-छोटी समस्याओं पर मुखर रहने वाले कांग्रेस पार्टी की पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी साहू, कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विपिन यादव और वर्तमान कांग्रेस से विधायक भोलाराम साहू जैसे प्रमुख नेताओं की इस बड़े मुद्दे पर अब तक खुलकर प्रतिक्रिया क्यों नहीं आई?

गौरतलब है कि इससे पहले आमगांव चना फसल बीमा मामले को उजागर करने में पूर्व विधायक छन्नी साहू की सक्रिय भूमिका रही थी, जिसके चलते संबंधित आरोपियों पर कार्रवाई हुई और जेल तक जाना पड़ा था, ऐसे में वर्तमान मामले में उनकी चुप्पी को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं,

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विपक्ष में रहते हुए ऐसे मामलों पर आवाज उठाना लोकतांत्रिक जिम्मेदारी का हिस्सा होता है, पर विपक्ष में बैठे नेताओं का ऐसे मामलों में मौन रहना सत्ता पक्ष को फ्री हिट देने जैसा है,

फिलहाल, चना फसल बीमा के इस कथित घोटाले की जांच की आंच शुरू हो चुकी है, अब देखना होगा कि यह जांच कितनी पारदर्शी और प्रभावी साबित होता है, और क्या दोषियों तक कार्रवाई की आंच पहुंच पाती है या नहीं, यह देखना बाकी है,

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *