Spread the love

बारिश में स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को मिलेगी राहत, गांव के विकास को मिली नई दिशा,

प्रहरी न्यूज छुरिया – ग्राम पंचायत आमगांव (छु.), गर्रापार, घोटिया एवं टेकेहर्रा में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य की स्वीकृति दिलाई। इन निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें स्वयं उपस्थित होकर जनपद अध्यक्ष ने कार्य का शुभारंभ किया,

इस अवसर पर जनपद सदस्य उभे राम मंडावी, तोरण दास वैष्णव, सरपंच राकेश वाल्दे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे,

एक संक्षिप्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा ने कहा कि छुरिया विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में खुशी और गर्व का माहौल है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सड़क या नाली का निर्माण नहीं है, बल्कि गांव के विकास की नई दिशा और नई पहचान है,

उन्होंने आगे कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र की जीवन रेखा होती है। जहां अच्छी सड़क होती है, वहां विकास अपने आप पहुंच जाता है। अब तक ग्रामीणों को बरसात के समय कीचड़, आवागमन में परेशानी, बच्चों को स्कूल जाने में कठिनाई तथा मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में देरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब सीसी सड़क बनने से इन समस्याओं का समाधान होगा,

यह सड़क न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि गांव की तस्वीर भी बदलेगी। इससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी और क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी,

जनपद अध्यक्ष ने उपस्थित पंच, सरपंच एवं जनपद सदस्यों तथा ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और मांग के कारण ही यह महत्वपूर्ण कार्य आज धरातल पर उतर सका है। उन्होंने यह भी कहा कि विकास केवल सरकार के भरोसे नहीं होता, बल्कि इसमें जनभागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है,

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने कहा, “जहां सड़क मजबूत होती है, वहां भविष्य भी मजबूत होता है।”
इस अवसर पर श्रीमती अनुसुइया उईके, मीना मंडावी, रमेश कतलाम, रोहित वर्मा, लेखराम यादव, सुनील पोटा, नकुल मंडावी, हमरराज मंडावी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे,

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *