Spread the love

प्रहरी न्यूज राजनांदगांव – जिले की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है, खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता, मंडल पदाधिकारी और कई दिग्गज नेता एकजुट होकर पूर्व जिला भाजपा महामंत्री रविन्द्र वैष्णव और उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव के खिलाफ मनमानी की शिकायत लेकर राजनांदगांव पहुंच गए,

सूत्रों के अनुसार, इन नेताओं ने जिले के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर मंडल संगठनों में मनमानी, एकतरफा फैसले और कार्यकर्ताओं की अनदेखी जैसे गंभीर आरोपों की शिकायत की है, इस घटनाक्रम ने भाजपा संगठन के अंदर चल रहे असंतोष को खुलकर सामने ला दिया है,

इन बड़े नेताओं ने खोला मोर्चा…

 

शिकायत और विरोध दर्ज कराने के लिए राजनांदगांव पहुंचे नेताओं में प्रमुख रूप से,

खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ एवं आदिवासी नेता एम.डी. ठाकुर,

पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद डडसेना,

जिला भाजपा उपाध्यक्ष जगजीत सिंह भाटिया (लक्की)

वरिष्ठ भाजपा नेता रोमी भाटिया,

छुरिया जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय सिन्हा,

छुरिया नगर पंचायत अध्यक्ष अजय पटेल,

भाजपा मंडल छुरिया अध्यक्ष कामता साहू,

नगर पंचायत उपाध्यक्ष भूषण नेताम,

सहित विधानसभा क्षेत्र के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल है,

क्या है पूरा विवाद…

सूत्रों की मानें तो आरोप है कि,

मंडल संगठनों में मनमानी और मनमर्जी से निर्णय लिए जा रहे हैं,

कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं की अनदेखी की जा रही है,

संगठन के अंदर एकतरफा नियंत्रण और दबाव की राजनीति चल रही है,

इन आरोपों को लेकर नेताओं ने जिले के वरिष्ठ नेतृत्व से तत्काल कार्रवाई की मांग की है,

राजनीतिक गलियारों में हलचल…

इस घटनाक्रम के बाद खुज्जी विधानसभा क्षेत्र और पूरे जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है,

भाजपा संगठन के अंदर बढ़ते असंतोष और नेताओं के एकजुट होकर शिकायत करने को आगामी चुनावी समीकरणों से भी जोड़कर देखा जा रहा है,

बहरहाल खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज नेताओं का मुखर और खुलकर पूर्व जिला महामंत्री रविन्द्र वैष्णव एवं उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति किरण वैष्णव का विरोध कर रहे है, यह विरोध इस बात का संदेश दे रहा है कि खुज्जी भाजपा में कुछ ठीक नहीं चल रहा है, जो आने वाले समय मे भाजपा के लिए कितना खतरनाक होगा अंदाजा लगाया जा सकता है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *