Spread the love

छुरिया जनपद के ग्राम भंडारपुर में आयोजित होने वाले सुशासन तिहार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, कि क्या विष्णुदेव साय इस कार्यक्रम में शामिल होंगे,

प्रहरी न्यूज छुरिया – सीएम के संभावित आगमन को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा हेलिपेड का निर्माण तो कर दिया गया है, लेकिन प्रशासन के अन्य विभागों की ओर से अब तक कोई खास सक्रियता नजर नहीं आ रही है,

यही वजह है कि स्थानीय स्तर पर लोगों के बीच यह संशय बना हुआ है कि मुख्यमंत्री का दौरा तय है या नहीं,

अगर सीएम का आगमन होता है, तो छुरिया के नवीन रेस्टहाउस (विश्राम गृह) के उद्घाटन की भी संभावना जताई जा रही है,

इस विश्राम गृह को लेकर पहले भी खबरें सामने आ चुकी हैं, जिससे उम्मीदें और बढ़ गई हैं,

हालांकि, यदि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल नहीं होते हैं, तो सुशासन तिहार का आयोजन सांसद या कोई मंत्री के भरोसे ही संपन्न होने की भी संभावना है,

फिलहाल प्रशासन की सुस्त तैयारियों के चलते स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है, अब सभी की नजरें कल होने वाले सुशासन तिहार कार्यक्रम पर टिकी हैं, जहां से यह साफ हो सकेगा कि मुख्यमंत्री का दौरा तय है या नहीं और क्या छुरिया नवीन विश्राम गृह का उद्घाटन होगा भी या नहीं,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *