पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने भाटिया निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, रक्तदाताओं को किया सम्मानित,
प्रहरी न्यूज छुरिया – पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय राजिंदर पाल सिंह भाटिया जी की 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, छुरिया स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित इस रक्तदान शिविर में खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा तथा आम नागरिक शामिल हुए और स्वेच्छा से रक्तदान कर सेवा एवं मानवता का संदेश दिया,
कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं महापौर मधुसूदन यादव विशेष रूप से शामिल हुए,
शिविर में पहुंचने से पूर्व श्री यादव ने छुरिया स्थित भाटिया निवास पहुंचकर स्वर्गीय राजिंदर पाल सिंह भाटिया जी के सुपुत्र जगजीत सिंह भाटिया (लक्की) एवं परिवारजनों से मुलाकात की, उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए स्वर्गीय भाटिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी,
इसके पश्चात पूर्व सांसद मधुसूदन यादव सामुदायिक भवन में आयोजित खुज्जी विधानसभा स्तरीय विशाल रक्तदान शिविर में पहुंचे, यहां उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निःशुल्क हेलमेट एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया,
रक्तदान करने वाले युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा भावना के साथ इस अभियान में अपनी सहभागिता निभाई,
पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने इस अवसर पर स्वर्गीय राजिंदर पाल सिंह भाटिया जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सेवा और समाज के प्रति समर्पण ही किसी जननेता की सबसे बड़ी पहचान होती है, स्वर्गीय भाटिया जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में क्षेत्र और समाज के लोगों के साथ हमेशा आत्मीय संबंध बनाए रखे, उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान जैसा पुनीत एवं मानवीय कार्य उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है,
उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल एक व्यक्ति की मदद नहीं करता, बल्कि जरूरत के समय किसी परिवार के लिए जीवन की उम्मीद बन सकता है, ऐसे सेवा कार्यों में युवाओं की भागीदारी समाज के लिए सकारात्मक संदेश देती है, उन्होंने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वेच्छा से किया गया रक्तदान समाज के प्रति जिम्मेदारी और मानव सेवा की भावना को दर्शाता है,
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी स्वर्गीय राजिंदर पाल सिंह भाटिया जी के व्यक्तित्व एवं उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की,
पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस सेवा संकल्प अभियान ने श्रद्धांजलि को सामाजिक सेवा से जोड़ते हुए क्षेत्र में मानवता और जनसेवा का संदेश दिया,
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री एम.डी. ठाकुर, भाजपा महामंत्री डीकेस साहू, पूर्व महामंत्री रविन्द्र वैष्णव, जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा, मंडल अध्यक्ष कामता साहू, राजेस सिंधी, गुलाब गोस्वामी, काशी निषाद, पवन गुप्ता, सावन वर्मा, पारस वर्मा, मनोहर यादव, नागेश यदु, अशोक मरकाम, हेतराम साहू, सुरेश साहू, सुनील सेन, कुंदन बडोले, राजेश्वर ध्रुव, नैनसिंग पटेल, टीकम साहू, भूषण नेताम, बोनी पटेल, शिशुपाल साहू, शिवा मिश्रा,
सहित खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों एवं क्षेत्रों से पहुंचे भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे,
