Spread the love

प्रहरी न्यूज दुर्ग – भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में नकली पुलिस बनाकर नीली बत्ती स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार शराब के नशे में 3 युवकों ने पार्क में लड़कियों के साथ छेड़खानी और एक लड़की को जबरदस्ती गाड़ी में बैठने का प्रयास किया गया। इस घटना की सूचना यातायात पुलिस को मिली। जिसके बाद स्कॉर्पियो में सवार दो युवक को पकड़कर सुपेला थाना को सौंपा दिया गया है। वहीं, एक युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस को गाड़ी की तलाशी के दौरान शराब की बोतल बोतल मिली है।

पकड़े गए युवक खुद को पुलिस के जवान बताया है और स्कॉर्पियो गाड़ी को किराए पर लेकर नीली बत्ती लगाकर घूम रहे थे। सुपेला पुलिस स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त कर दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *