Spread the love

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने कुम्हारी सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष से अपहरण और मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी ने अपना जुर्म भी कबूल लिया है।

11 people arrested in kidnapping and assault case in Durg

प्रहरी न्यूज दुर्ग –  कुम्हारी थाना पुलिस ने कुम्हारी सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष का अपहरण और मारपीट के मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपियों ने मिलकर प्रार्थी और उनके परिवार के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

कुम्हारी के कपसदा गांव के रहने वाले प्रार्थी राजेन्द्र शर्मा अपने परिवार के साथ रायपुर से वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान अकोला गांव में सड़क पर रखे निर्माणधीन सामग्री से किनारे से कार को निकला रहे थे। उसी दौरान अचानक एक मवेशी कार के सामने आ गया और कार से टक्कर हो गई।

इसी बात को लेकर अकोला गांव के दो लड़के आए और प्रार्थी की गाड़ी रोककर ठीक से गाड़ी चलाने नहीं आता है बोले। जिसे सुनकर प्रार्थी ने गाड़ी आगे बढ़ाकर अपने घर जा रहे थे। इसी बीच अकोला गांव के कुछ लड़कों ने पीछा करते हुए कपसदा गांव के होटल चौक पर मोटर साइकिल कार के सामने लगाकर कार को रोककर प्रार्थी कार से बाहर निकलकर मारपीट करने लगे।

जिसका बीच बचाव करने गए उसकी पत्नी और बेटी के साथ भी मारपीट करने की कोशिश की और प्रार्थी को अपने मोटर साइकिल में बैठकर अपने साथ अकोला गांव ले जाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। मारपीट की घटना के देखकर गांव वाले समेत अन्य लोगों बीच बचाव किए।

इस मामले में पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई थी। पुलिस ने इस मामले में अकोला गांव के रहने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार लिया है। जिसमें कमल साहू,गौतम सेन,विक्की चक्रधारी,परशुराम साहू,बोधन लाल साहू, नारद निषाद,रामगोपाल निषाद,कैलाश साहू,उवेश साहू और राजकुमार नेताम शामिल हैं।

कुम्हारी थाना प्रभारी जनक राम कुर्रे ने बताया कि प्रार्थी को शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई थी। पुलिस ने अकोला गांव के कुछ लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ जाने पर 11 लोगों ने प्रार्थी और उनके परिवार के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। जिसके बाद 11 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *