प्रहरी न्यूज पाटेकोहरा (जिला राजनांदगांव)।

एन.डी.सी. क्लब एवं समस्त ग्रामवासियों, पाटेकोहरा के तत्वावधान में आयोजित कार्क बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह गुरुवार 15 जनवरी 2026 को भव्य रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री एम.डी. ठाकुर जी (उपाध्यक्ष, प्रदेश अजजा मोर्चा) रहे, जबकि अध्यक्षता माननीय श्री आर.के. बर्मन जी (प्रभारी, परिवहन चेकपोस्ट पाटेकोहरा) ने की।

विशिष्ट अतिथियों में माननीय श्री चन्द्रिकाप्रसाद डड़सेना जी (पूर्व उपाध्यक्ष, जिला भाजपा मंडल), श्री सुभाष यादव जी (समाजसेवी, घोघरे), श्रीमती चुनिया थानसिंग कंवर जी (सदस्य, जनपद पंचायत छुरिया), श्री चुम्मन साहू जी (महामंत्री, जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव), श्री अशोक मरकाम जी (महामंत्री, भाजपा मंडल छुरिया), श्री मनभावन उड़के जी, श्री मोतीलाल बांधे जी, श्री महेन्दर चन्द्रवंशी जी, श्री चतुर पाल जी, श्रीमती रत्ना खुलाश ठाकुर जी, श्री संजय सिन्हा जी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फाइनल मैच देखने के लिए ग्राम पाटेकोहरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष क्रिकेट प्रेमी पहुंचे। फाइनल मुकाबला अर्जुन्दा एवं भोलापुर टीम के बीच खेला गया, जो अत्यंत रोमांचक रहा। 10 ओवर के मैच में दोनों टीमों ने 80-80 रन बनाए, जिसके चलते मुकाबला टाई हो गया। इसके बाद एक ओवर का सुपर ओवर खेला गया, जिसमें अर्जुन्दा की टीम ने 7 रन बनाए। जवाब में भोलापुर की टीम ने आसानी से 8 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

इस प्रकार भोलापुर की टीम प्रथम पुरस्कार की हकदार बनी, जबकि अर्जुन्दा की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को 50 हजार रुपये एवं उपविजेता को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त खिलाड़ियों एवं आयोजन में सहयोग देने वालों के लिए कई आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए, जिन्हें अतिथियों के कर-कमलों से वितरित किया गया।
मैच की विशेष आकर्षण “हर छक्के पर 1,000 रुपये” का पुरस्कार रहा, जिसे लालूटोला के सरपंच श्री चतुर पाल जी द्वारा प्रदान किया गया, जिसके लिए उपस्थित जनसमूह ने उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की।
समापन अवसर पर अतिथियों ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर करने का आह्वान किया।