Spread the love

प्रहरी न्यूज छुरिया थाना छुरिया अंतर्गत ग्राम बोईरडीह में पुलिस द्वारा चलित थाना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच, ग्राम पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना रहा।

चलित थाना के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं, सुझाव एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दे थाना प्रभारी रमेश पटेल के समक्ष रखे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए मांग की कि ऐसे चलित थाना का आयोजन प्रत्येक थाना क्षेत्र के गांवों में नियमित रूप से किया जाए, ताकि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय बन सके।

थाना प्रभारी रमेश पटेल ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा भविष्य में भी पुलिस जनता के साथ सीधे संवाद के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

ऐसे कार्यक्रम से ग्रामीणों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी और पुलिस पर विश्वास को मजबूती मिली।

इस अवसर पर ग्राम के महिला पुरुष सहित पुलिस अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *