प्रहरी न्यूज छुरिया।
आज दिनांक 17 जनवरी को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुरिया द्वारा पूर्व छात्र सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में विद्यालय के वर्तमान छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के पूर्व छात्र एवं पूर्व विधायक प्रकाश यादव जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व छात्र एवं पूर्व विधायक इमरान मेमन जी ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व छात्र के रूप में अर्जुन दास वैष्णव जी, मिथिलेश कुमार दुबे जी, प्रीत राम चंद्रवंशी जी, रामेश्वर प्रसाद वर्मा जी, दिन लाल मंडलोई जी, चितानंद यदु जी, चंद्रिका प्रसाद डडसेना जी, सतवंत सिंह भाटिया जी, ओम प्रकाश शर्मा जी, विष्णु देव ठाकुर जी, भुवनेश्वर प्रसाद साहू जी, बिहारी दास वैष्णव जी, रमेश जैन जी, पालन दास साहू जी, कार्तिक राम साहू जी, देवदत्त साहू जी, विजय गुप्ता जी, जावेद मेमन जी, तुलाराम साहू जी, सतीश पटेल जी, सुरेंद्र सिंह भाटिया जी, अजय पटेल जी, नंद कुमार देशमुख जी, अशोक मालेकर जी, संजीव गुप्ता जी, मनभावन सिंह उइके जी सहित अनेक गणमान्य पूर्व छात्र उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शामिल सभी पूर्व छात्र विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, प्रशासन, विभिन्न विभागों के अधिकारी, राजनीति, कृषि, व्यवसाय एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्यरत हैं अथवा सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
मुख्य अतिथि प्रकाश यादव जी ने अपने उद्बोधन में विद्यालय से जुड़े पुराने दिनों की स्मृतियों को साझा करते हुए छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणादायक अनुभव बताए। अध्यक्षता कर रहे इमरान मेमन जी ने भी अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण एवं सतत परिश्रम का संदेश दिया। इसके अलावा अन्य उपस्थित पूर्व छात्रों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अध्यक्ष श्री राधेश्याम शर्मा जी ने सभी अतिथियों, पूर्व छात्रों, शिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार प्रदर्शन किया।
पूर्व छात्र सम्मेलन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित नगर के सैकड़ों नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विद्यालय के प्राचार्य योगेश साहू सर द्वारा दी गई।