Spread the love

प्रहरी न्यूज छुरिया।

ब्लाक मुख्यालय छुरिया से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित स्वच्छ एवं आदर्श ग्राम डूमरडीह में कल विशाल हिन्दू सम्मेलन, तथा दिनांक 22 से 30 जनवरी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, जिसमे पंडित श्री लोकेश जी महाराज लाल बहादुर नगर की मुखारविंद से, भागवत कथा के पावन प्रसंगों का वाचन किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ 22 जनवरी 2026, गुरुवार को प्रातः 10:30 बजे कथा स्थल से शीतला मंदिर तक कलश यात्रा के साथ होगा। इसी दिन बेदी पूजा एवं गौकर्णी आख्यान का आयोजन किया जाएगा।

कथा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक श्रद्धालु भागवत कथा व्यास के मुखारविंद से कथा का श्रवण कर सकेंगे।

कार्यक्रम विवरण इस प्रकार है—

23 जनवरी (शुक्रवार): परीक्षित जन्म, वराह अवतार

24 जनवरी (शनिवार): ध्रुव चरित्र, जड़ भरत आख्यान

25 जनवरी (रविवार): अजामिल कथा, प्रह्लाद चरित्र

26 जनवरी (सोमवार): गजेंद्र मोक्ष, कृष्ण जन्म उत्सव

27 जनवरी (मंगलवार): कृष्ण बाल लीला, रुक्मणी विवाह

28 जनवरी (बुधवार): स्यमंतक मणि, सुदामा चरित्र

29 जनवरी (गुरुवार): परीक्षित मोक्ष

30 जनवरी (शुक्रवार): गीता प्रवचन, तुलसी वर्षा, पूर्णाहुति एवं नगर भ्रमण

सम्मेलन के अवसर पर प्रथम एवं अंतिम दिवस भंडारे का आयोजन भी रखा गया है। आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस धार्मिक आयोजन के आयोजक समस्त ग्रामवासी डूमरडीह हैं, जिन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *